एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शरद पवार के परिवार के चार सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था. पार्टी सिर्फ चार सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब हुई थी. पार्टी नेताओं का मानना है कि पवार परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने से उनके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. नेशनल कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बाद खबर है कि पवार परिवार के 4 सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से सासंद हैं और उनका चुनाव लड़ना तय है. वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत पवार शिरूर और उनके बेटे पार्थ पवार मावल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी को लगता है कि अगर पवार परिवार के ज्यादा सदस्य मैदान में उतरेंगे तो उनके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी. इसके अलावा पार्टी का मानना है कि ज्यादा सीटें जीतने पर एनसीपी केंद्र में सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है.

शरद पवार के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना

दो दिन पहले ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के घर पर जाकर लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की थी. कार्यकर्ताओं की अपील के बाद पवार ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया.

2009 के लोकसभा चुनाव में शरद पवार ने सोलापुर की माधा सीट के चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. करीब दो दशकों तक बारामती से चुनाव जीतने के बाद पवार ने ये सीट अपनी बेटी के छोड़ दी थी.

2014 में माधा से लोकसभा चुनाव जीतने वाले विजय सिंह ने पवार से दोबारा चुनाव लड़ने की अपील की है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीपी नेताओं का मानना है कि पवार को पुणे का मावल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए. एनसीपी ने गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस से भी पुणे सीट देने की मांग की है.

सुप्रिया सुले ने शुरू किया प्रचार

पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बारामती सीट से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है. सुप्रिया सुले इस सीट से दो बार लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुई हैं. वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजीत पवार ने भी शिरूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत पवार के बेटे पार्थ लगातार मावल सीट का दौरा कर रहे हैं और उनकी यहीं से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी है.

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं और सीटों के मामले में यह यूपी के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को यहां की 42 सीटों पर कामयाबी मिली थी, जबकि यूपीए के हिस्से सिर्फ 6 सीटें आई थीं. लेकिन बीजेपी और शिवसेना में बढ़ती तल्खी के बीच 2019 में राज्य में चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget