एक्सप्लोरर

Maharashtra Election Result: देवेंद्र फडणवीस का दावा- 15 निर्दलीय विधायक संपर्क में, और के भी आने की संभावना

चुनाव नतीजों को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता से हमारे गठबंधन को अभूतपूर्व समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने उनसे संपर्क किया है.

Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि जीतकर चुने गए 15 निर्दलीय विधायकों ने उनसे संपर्क किया है और वे बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर नेता बीजेपी और शिवसेना के बागी नेता हैं. ये आंकड़ा बढ़ेगा.

चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा, ''मैं महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने अभूतपूर्व विजय हमारे महागठबंधन को दिया. मैं हमारे गठबंधन के सभी मित्रों को धन्यवाद देता हूं और उनका अभिनंदन भी करता हूं.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उदयनराजे भोसले का सातारा में हारना और पंकजा मुंडे का पराली से हारना हमारे लिए बड़ा झटका है.

Maharashtra Election Result: सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी

फडणवीस ने कहा, ''सतारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव और पर्ली विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा के दो नतीजे हमारे लिए चौंकाने वाले हैं. हमारे छह मंत्री चुनाव हार गए, हमलोग कल से इसके पीछे की वजह पर चर्चा करेंगे. आज का दिन हमारे लिए जीत का जश्न मनाने का दिन है. हम लोग महाराष्ट्र में अगले पांच सालों के लिए मजबूत सरकार बनाएंगे.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''ये सच है कि इस बार हमने पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटें जीती हैं लेकिन पिछली बार हमने 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार हमने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा. पिछली बार हमारा स्ट्राइक रेट 47 फीसदी था इस बार हमारा स्ट्राइक रेट 70 फीसदी है.''

हरियाणा चुनाव परिणाम: ‘किंगमेकर’ चौटाला ने बीजेपी-कांग्रेस को समर्थन देने के मुद्दे पर नहीं खोले पत्ते

गौरतलब है कि इस बार एनडीए में सीट बंटवारे के तहत बीजेपी ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा. खबर लिखे जाने तक बीजेपी 103 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें से वह 75 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. इसके साथ ही उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था. शिवेसना 57 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें से वह 47 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget