एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी ने बताया 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का असली मतलब, महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर दिया ये जवाब

Nitin Gadkari on Batenge Toh Katenge: नितिन गडकरी ने विपक्ष की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों, जैसे बिटकॉइन धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया.

Nitin Gadkari on Batenge Toh Katenge: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "बटेंगे तो कटेंगे" नारे का बचाव करते हुए इसे "विभाजन नहीं, बल्कि एकता का प्रतीक" बताया है. महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के आखिरी दिन के मतदान से पहले गडकरी ने कहा कि यह नारा बीजेपी की उस सोच को दर्शाता है जो जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने का संकल्प लेती है.

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह नारा सांप्रदायिक नहीं है और न ही किसी अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाता है. हम सभी भारतीय हैं और एकजुट रहकर आतंकवाद का सामना करेंगे."

कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप

नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने बीजेपी के खिलाफ झूठा प्रचार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह भ्रम फैलाया कि अगर बीजेपी 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतती है तो वह संविधान को बदलने का प्रयास करेगी. गडकरी ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर किसी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की है तो वह कांग्रेस है."

अगला मुख्यमंत्री कौन?

नितिन गडकरी ने विपक्ष की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों, जैसे बिटकॉइन धोखाधड़ी के आरोपों, को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव का आधार राज्य सरकार का प्रदर्शन और सुशासन होगा. उन्होंने कहा, "यह चुनाव इस बात पर होगा कि पिछली सरकार ने क्या किया और वर्तमान सरकार ने क्या काम किया." महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर गडकरी ने कहा कि इसका फैसला बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व चुनाव नतीजों के बाद करेगा. उन्होंने कहा, "यह तय करना मेरा काम नहीं है."

ये भी पढ़ें:

'पत्नी का लाइफस्टाइल मेंटेन रहे, हर महीने भेजें 1.75 लाख रुपये', तलाक मामले में पति को सुप्रीम कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget