एक्सप्लोरर

आरे कॉलोनी पर बोले सीएम फडणवीस- पेड़ काटने का दुख है, शिवसेना को मैं नहीं समझा पाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरे में मेट्रो शेड बनाने का फैसला सोच समझकर किया गया था. उन्होंने कहा, मेट्रो का एक दिन का काम रुकता है तो पांच करोड़ रुपए का नुकसान होता है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में सहयोगी शिवसेना गोरेगांव की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने को लेकर लगातार विरोध कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में मेट्रो रेल का डिपो बनाने के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक भी लगा दी, लेकिन कोर्ट का आदेश आने से पहले ही लगभग सभी पेड़ काटे जा चुके थे. शिवसेना ने इस डिपो का विरोध करके इसे राजनीतिक रंग भी देने की कोशिश की. इसे लेकर अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरे में मेट्रो शेड बनाने का फैसला सोच समझकर किया गया था.

फडणवीस ने आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने के सवाल पर कहा, ''आरे में मेट्रो शेड बनाने का फैसला सोच समझकर किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि आरे कॉलोनी वन क्षेत्र नहीं है. वहां पेड़ काटने का दुख मुझे भी है. 2015 में जब पेड़ काटने का फैसला हुआ तब से अबतक हमने 30 हजार पेड़ लगाए हैं. हमने पेड़ काटने से पहले भी 23 हजार पेड़ लगाए थे. मैं आरे पर सबकी चिंता का सम्मान करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''शिवसेना आरे में पेड़ काटने का विरोध कर रही है, ये सवाल आपको शिवसेना से पूछना चाहिए. मैं शिवसेना को नहीं समझा पाया.'' फडणवीस ने कहा, ''मेट्रो का एक दिन का काम रुकता है तो पांच करोड़ रुपए का नुकसान होता है.''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के आरे में पेड़ें की कटाई को रोकने का जब तक फैसला सुनाया, तब तक 2600 में से करीब 2000 तक पेड़ कट चुके थे. आरे जंगल का हिस्सा पूरी तरह से मैदान बन चुका था. मुम्बई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कोच शेड के लिए हुई पेड़ों की कटाई का विरोध करने के बावजूद शिवसेना के घोषणा पत्र में इस मुद्दे का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि, पार्टी ने घोषणापत्र में यह कहा है कि मुम्बई और ठाणे जैसे शहरी क्षेत्रों में कुछ खाली जगह हैं जिनका उपयोग वनों के विकास के लिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी की रैली से नदारद थे मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम ने तंज कसते हुए पूछा- निकम्मा कहां था?

शिखर सम्मेलन: ABP न्यूज़ से बोले राज ठाकरे- ED से नहीं पड़ेगा फर्क, मजबूत विपक्ष के लिए लड़ रहा हूं चुनाव

हरियाणा के पुंडरी में 23 साल से बाजी मार रहे हैं निर्दलीय, राजनीतिक पार्टियों को जीत की तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget