एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव? बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

Lawrence Bishnoi News: उत्तर भारतीय विकास सेना के मुखिया सुनील शुक्ला ने बताया कि बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उनका दल नामांकन पत्र दाखिल करना चाहता है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर भारतीय विकास सेना नाम के राजनीतिक दल ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है.

जानकारी के अनुसार, उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं. उन्होंने बताया, "वह फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर कराकर चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार कराएंगे.

बांद्रा पश्चिम सीट से बाबा सिद्दीकी थे MLA

बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से बाबा सिद्दीकी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. वह उसी क्षेत्र से विधायक थे. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात बांद्रा ईस्ट में बेटे के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड का जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शिबू लोनकर ने ली थी.

अभिनेता सलमान खान को धमकाने का है आरोप

उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई मंजूरी देते हैं तो 50 उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी. गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद बिश्नोई अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के बाद लगातार चर्चा में है.

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव

बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हमेशा से हॉट सीट रही है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन जिसमें एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है और उसका सीधा मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से होगा, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) हैं.

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर रखा था 1,11,11,111 करोड़ का इनाम, अब उसे मारने के लिए रखी 1.50 करोड़ की सुपारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget