एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: 'एकदम सर्जिकल स्‍ट्राइक जैसा...' बीजेपी नेता ने बताया कैसे मध्‍य प्रदेश में पलटा गेम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतगणना हुई, जिसमें बीजेपी जीत के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बुधनी सीट पर परचम लहरा दिया है.

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अजेय बढ़त बना ली है. एक बार फिर बीजेपी राज्य की सत्ता में काबिज होने जा रही है. मध्य प्रदेश में जीत के लिए इस बार पार्टी ने क्या रणनीति बनाई कि उसे भारी मतों से जीत मिली. इस पर पार्टी नेताओं का कहना है कि वोटिंग से 4 हफ्ते पहले ही पार्टी ने इतनी जोरदार कोशिश की, जो एकदम सर्जिकल स्ट्राइक की तरह थी और इसी कोशिश ने गेम पलट दिया. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में चुनाव प्रचार का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने लिया हुआ था. पीएम मोदी ने कैंपेन संभाली और अमित शाह ने जमीनी स्तर पर पार्टी की जीत के लिए काम किया. वहीं, पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी शिवराज के बजाय केंद्रीय मंत्रियों को सौंप दी गई. यहां तक की मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए भी शिवराज सिंह चौहान के नाम की घोषणा नहीं की गई. इसके अलावा, बीजेपी ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की.

रणनीति और माइक्रमैनेजमेंट पर खास ध्यान
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में पार्टी ने अपनी रणनीति और माइक्रो-मैनेजमेंट पर खास काम किया है ताकि कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए काम करें और  पार्टी को विजयी बनाएं. बीजेपी नेता कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से इस बार का चुनाव इसलिए अलग है क्योंकि इस बार पार्टी के कैडर ने ज्यादा सक्रियता दिखाई है.

उन्होंने कहा कि जीत के लिए कैडर ने यहां ज्यादा वक्त गुजारा ताकि उस संगठन को फिर खड़ा कर सके, जो पूर्व बीजेपी अध्यक्ष कुशभाऊ ठाकरे ने तैयार था. पार्टी का फोकस इस बार युवाओं, संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को मजबूत करने और समर्थन इकट्ठा करने पर रहा. साल 1998 से 2000 तक कुशभाऊ ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा है. उन्हें बीजेपी का पितृपुरुष भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें:-
Madhya Pradesh Election Result 2023: शिवराज को 10 हजार वोट से हराने का दावा करने वाले विक्रम मस्ताल मामा से पीछे, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget