एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election Result 2023: शिवराज को 10 हजार वोट से हराने का दावा करने वाले विक्रम मस्ताल मामा से पीछे, जानें

कांग्रेस ने इस बार पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव की जगह विक्रम मस्ताल पर भरोसा जताया है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अरुण यादव ने कांग्रेस के टिकट पर बुधनी सीट से चुनाव लड़ा था.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. चुनाव प्रचार के दौरान पार्टियों ने जीत के बड़े-बड़े दावे किए थे. आज पता चल जाएगा कि किसके दावे कितने सच साबित होंगे. शनिवार (2 दिसंबर) को चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश के बुधनी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्ताल शर्मा ने महाकाल के दर्शन किए और दावा किया कि वह शिवराज सिंह चौहान को 10 हजार वोटों से हराएंगे. हालांकि, वह रुझानों में शिवराज सिंह चौहान से पीछे चल रहे हैं. विक्रम मस्ताल ने यह भी दावा किया कि जनता फैसला कर चुकी है और इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. कमलनाथ मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. 

विक्रम मस्ताल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है. अब 3 दिसंबर को फैसला आएगा और 6 दिसंबर को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान वह शिवराज सिंह चौहान पर भी बरसते नजर आए. 

10 हजार वोटों से जीतने का दावा
इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हराने का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि इस बार नतीजे चौंकाने वाले होंगे और वह 10 हजार वोटों से जीतेंगे. विक्रम मस्ताल ने कहा कि बुधनी की जनता ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे को चुनाव प्रचार के दौरान वहां से भगा दिया. इससे पता चलता है कि जनता शिवराज सिंह चौहान से नाराज है. जब शिवराज ने अपने क्षेत्र में ही काम नहीं किया तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा.

महाकाल लोक में भ्रष्टाचार का किया दावा
विक्रम मस्ताल ने कहा कि महाकाल लोक में बहुत भ्रष्टाचार किया गया. आवाज उठाने पर बेतुके जवाब देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई. एग्जिट पोल को लेकर विक्रम मस्ताल ने कहा कि एग्जिट पोल नहीं यह तो ओपिनियन पोल है, जो कुछ लोगों के बीच किया गया और इसे जनता की राय का नाम दिया जा रहा है.

2006 से बुधनी सीट जीतते रहे हैं शिवराज सिंह चौहान
बुधनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र है. वह 2006 से यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं. कांग्रेस ने इस बार विक्रम मस्ताल शर्मा पर भरोसा जताया है. विक्रम मस्ताल रामानंद सागर के रामायण सीरियल में हनुमान का रोल भी निभा चुके हैं. पिछली बार पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव को कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ मैदान में उतारा था, लेकिन इस बार पार्टी ने विक्रम मस्ताल पर दांव लगाया है.

यह भी पढ़ें:-
Chhattisgarh Election Result 2023: खुद को बड़ा बाप बताने वाले विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल से आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget