एक्सप्लोरर

Mohan Yadav New Order: चार्ज लेते ही एक्शन में आए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, लिए ये दो बड़े फैसले, पूर्व मुख्यमंत्री ने की तारीफ

Mohan Yadav Order: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के इन दोनों फैसलों का कांग्रेस के नेता विरोध कर रहे हैं, वहीं BJP के विधायक इसका समर्थन कर रहे हैं. पूर्व सीएम उमा भारती ने भी इसकी तारीफ की है.

Madhya Pradesh CM First Decision: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कमान संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद ही अपना पहला फैसला लिया. इसमें उन्होंने लाउडस्पीकर और मांस पर नकेल कसी है. वहीं विपक्ष मोहन यादव के इन फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है.

मोहन यादव ने गुरुवार को पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई. इसके बाद उन्होंने दो बड़े फैसले लिए. इसमें पहला है धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को कंट्रोल करना, जबकि दूसरा है खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाना. बीजेपी के विधायक मुख्यमंत्री के इन फैसलों का स्वागत कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस सवाल उठा रही है.

सरकार ने किया फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन

मध्य प्रदेश सरकार ने ध्वनि प्रदूषण के मामलों की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया है. यह टीम ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिलते ही उस एरिया में जाएगी और कार्रवाई करेगी. इस टीम को धार्मिक स्थलों का औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया है.

उमा भारती ने समर्थन में कही ये बात

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी इसकी तारीफ की है. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, मध्य प्रदेश की नव निर्वाचित सरकार के मुखिया मोहन यादव जी की कैबिनेट ने खुले में मांस व अंडे की बिक्री पर सख्ती और धार्मिक स्थानों पर जोर से बजते हुए लाउडस्पीकर पर रोक से जुड़े जो दोनों फैसले लिए हैं, वो काफी सराहनीय हैं. दोनों समस्याएं सामान्य जनजीवन के लिए बहुत बड़ी परेशानी थीं, उन पर नियंत्रित प्रतिबंध लगाकर नई सरकार ने अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है, नए मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट का अभिनंदन.

क्या है गाइडलाइंस

बता दें कि ध्वनि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पहले से एक गाइडलाइंस है. मोहन यादव सरकार ने इन्हीं का पालन कराने क लिए आदेश दिया है. ध्वनि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए चार कैटेगरी हैं. इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया में दिन की ध्वनि सीमा 75 डेसिबल, रात की 70 डेसिबल होनी चाहिए. वहीं कर्मर्शियल एरिया में दिन की सीमा 65 डेसिबल और रात की 55 डेसिबल होनी चाहिए. रिहायशी इलाके में दिन की सीमा 55 डेसिबल और रात की 45 डेसिबल होनी चाहिए. शांत क्षेत्र में दिन की सीमा 50 डेसिबल और रात की सीमा 40 डेसिबल है.

ये भी पढ़ें

Gautam Adani Copper Plant: नए साल में नया बिजनेस, मार्च से शुरू हो जाएगा अडानी का कॉपर प्लांट, इतना होगा प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget