एक्सप्लोरर

संतकबीरनगर:कांग्रेस से पर्चा दाखिल करने वाले भालचंद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंच से मांगे वोट और नोट

संतकबीरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद कलेक्‍ट्रेट के पास सभा में लोगों से अपने लिए वोट और नोट दोनों मांगे. भालचंद यादव संतकबीरनगर से दो बार सांसद रहे हैं. उनकी छवि जिले में जमीनी नेता की रही है.

संतकबीरनगरः एबीपी न्‍यूज की खबर पर मुहर लग गई. संतकबीरनगर से कांग्रेस में विरोध के कारण परवेज खान का टिकट कट गया. सोमवार को भालचंद यादव ने कांग्रेस के टिकट पर पर्चा दाखिल किया. लेकिन पर्चा दाखिला के बाद हुई जनसभा के दौरान भालचंद यादव ने मंच से ही कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए रुपए नहीं है. उन्‍होंने भीड़ में उपस्थित कार्यकर्ताओं से वोट मांगे और नोट बिटोरना शुरू कर दिया. इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चुनाव आयोग इसे संज्ञान ले सकतो है. उनके आह्वान पर कार्यकर्ता और समर्थकों ने उन्‍हें रुपए पकड़ाना शुरू कर दिया. भाजपा से भी प्रवीण यादव ने पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिला के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेन्‍द्र नाथ पाण्‍डेय भी मौजूद रहे.

संतकबीरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद कलेक्‍ट्रेट के पास सभा में लोगों से अपने लिए वोट और नोट दोनों मांगे. भालचंद यादव संतकबीरनगर से दो बार सांसद रहे हैं. उनकी छवि जिले में जमीनी नेता की रही है. एक बार सपा और दूसरी बार बसपा से सांसद चुने जाने के बाद भालचंद यादव इस बार कांग्रेस के टिकट पर संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. टिकट मिलने के बाद जिले में पहुंचे भालचंद यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. नामांकन के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए भालचंद यादव ने लोगों से चुनाव में लोगों से एक वोट देने के साथ 10 नोट देने की अपील की. हालांकि टिकट कटने के बावजूद जिलाध्‍यक्ष परवेज खान उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए.

उन्होंने कहा कि दो बार सांसद रहने के बाद भी मेरे पास कुछ नहीं है. जो कुछ था वह जनता के बीच खर्च कर दिया. उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने जनसभा में लोगों से एक वोट के साथ 10 नोट देने की अपील की और अपनी झोली फैला दी. उनके समर्थकों ने भरी सभा में उन्‍हें नोट देना शुरू कर दिया.

वहीं सपा से बीजेपी में आने के बाद संतकबीरनगर से टिकट पाने वाले सांसद प्रवीण निषाद ने भी सोमवार को पर्चा दाखिला किया. 12 मई को छठे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में खलीलाबाद के जूनियर हाईस्‍कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेन्‍द्र नाथ पाण्‍डेय ने कहा कि साल 2012-13 में ही देश की जनता ने मोदी को मन से प्रधानमंत्री मान लिया था. बीजेपी ने तमाम योग्य और वरिष्ठ नेताओं के बीच से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था. बीजेपी के इस निर्णय को जनता का समर्थन मिला. अब पांच वर्ष बाद मोदी सरकार अपने कार्यों के बल पर जनता के बीच परीक्षा देने आई है.

प्रदेश अध्यक्ष ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस दल के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के साथ मिलकर पूर्वांचल की सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए राह आसान की है. उन्होंने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र, शहर, गांव और गली में नरेंद्र मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. यहां प्रवीण निषाद मोदी और कमल के प्रतिनिधि बनकर खड़े हैं. हालांकि भाजपा की जनसभा में काफी कुर्सियां खाली रहीं. वहीं कांग्रेस की जनसभा में खचाखच भीड़ का जनसैलाब उमड़ा रहा.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: यूपी की इन दस सीटों पर हो रहे हैं मतदान, मैदान में हैं ये बड़े चेहरे

लोकसभा चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्याम लाल यादव की बहू शालिनी यादव SP में शामिल, वाराणसी से मिला टिकट

यूपी: कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, संत कबीर नगर से परवेज खान के बदले भाल चंद यादव को टिकट

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने मिर्जापुर से प्रत्याशी बदला, राजेंद्र बिंद की जगह पैराशूट उम्मीदवार निषाद पर लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget