एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: न होता विपक्षी गठजोड़ तो हार जाता कांग्रेस का यह दिग्गज नेता, सिर्फ 2500 वोटों से बचा पाए लाज

Lok Sabha Elections Result 2024: चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस और AAP का गठबंधन था और इस सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को मैदान में उतारा था. मनीष तिवारी ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की है.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. NDA गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिली हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ऐसी सीटें भी रहीं, जहां मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इन सीटों पर उम्मीदवार ने बहुत कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की. इसमें चंडीगढ़ की सीट भी शामिल है. इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

दरअसल, चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस और AAP का गठबंधन था और इस सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को मैदान में उतारा था. जबकि उन्हें बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन चुनौती दे रहे थे. हालांकि, जब मंगलवार (4, जून) सुबह मतगणना शुरू हुई तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी. 

चंडीगढ़ सीट पर क्यों जीतीं कांग्रेस?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 2 लाख 16 हजार 657 वोट मिले. जबकि बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन को 2 लाख 14 हजार 153 वोट मिले. मनीष तिवारी ने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को 2504 वोटों से मात दी. मनीष तिवारी की जीत में सबस अहम भूमिका रही कांग्रेस और AAP गठबंधन की. अगर इस सीट पर गठबंधन न होता तो शायद परिणाम कुछ और होते.

जीत के बाद क्या बोले मनीष तिवारी

चंडीगढ़ सीट पर जीत दर्ज करने के बाद मनीष तिवारी ने जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. अगर आप इस चुनाव को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि यह बीजेपी के लिए अविश्वास प्रस्ताव है.

किसी भी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत

बता दें कि लोकसभा चुनाव में NDA को 293 सीटों पर जीत मिली है. इसमें अकेले बीजेपी के खाते में 240 सीटें आई हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर बाजी मारी है. कांग्रेस को 99, सपा को 37 और TMC ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि, किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है. 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जीत के बाद मनीष तिवारी का बड़ा बयान, 'यह BJP के लिए अविश्वास प्रस्ताव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget