एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली, कैसरगंज, इलाहाबाद, बीजेपी-कांग्रेस का सिरदर्द बनीं यूपी की ये हाई प्रोफाइल सीटें, कोई नहीं तय कर पा रहा उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी 400 और कांग्रेस 200 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है, लेकिन अब तक यूपी की 5 सीटों पर किसी पार्टी के प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन का गुरुवार (4 अप्रैल 2024) को आखिरी दिन था. वहीं, पहले चरण के मतदान की तारीख सिर्फ 2 सप्ताह दूर है. भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी 200 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 5 सीटों पर कोई भी पार्टी उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है. इस सूची में पहला नाम रायबरेली का है. 2019 तक इस सीट को लेकर कांग्रेस नेताओं को कुछ सोचने की जरूरत नहीं होती थी. बीजेपी के लिए भी इस सीट पर मेहनत करना व्यर्थ था, लेकिन अब यहां के समीकरण बदल गए हैं.

रायबरेली से लंबे समय तक सांसद रहीं सोनिया गांधी अब राज्यसभा जा चुकी हैं. उनके जाने के बाद कांग्रेस को ऐसा उम्मीदवार नहीं मिल रहा है, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके. वहीं, अमेठी में राहुल गांधी पिछला चुनाव हार गए थे. ऐसे में कांग्रेस को इस सीट पर भी किसी नए उम्मीदवार की तलाश है.

इन हाई प्रोफाइल सीटों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार
1. राबरेली
2.इलाहाबाद
3. कैसरगंज
4.फूलपुर
5. कौशांबी

बीजेपी को क्यों नहीं मिल रहे उम्मीदवार?

सोनिया गांधी और राहुल के सीट छोड़ने के चलते कांग्रेस को नए उम्मीदवार के चयन में समय लग रहा है, लेकिन बीजेपी भी इन सीटों पर प्रत्याशी नहीं तय कर पा रही है. यूपी की इन सीटों पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है और बीजेपी अब यहां अपना गढ़ बनाना चाहती है. अमेठी में भारतीय जनता पार्टी बहुत हद तक ऐसा करने में सफल रही है, लेकिन रायबरेली और अन्य सीटों पर भी पार्टी ऐसे ही उम्मीदवारों का चयन करना चाहती है. इसके अलावा दोनों पार्टियां एक-दूसरे के उम्मीदवार को देखने के बाद अपनी रणनीति तय कर सकती हैं. इसी वजह से दोनों पार्टियां उम्मीदवारों के ऐलान में देरी कर रही हैं.

मौजूदा सांसदों को क्यों नही मिल रहा टिकट?

रायबरेली सांसद सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट देने से बचती है और इलाहाबाद सांसद रीता बहुगुणा भी 70 साल पार कर चुकी हैं. कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहते हुए लगातार विवादों में रहे थे. पिछले साल देश के शीर्ष पहलवानों ने उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी इस विवादित चेहरे को टिकट देने से बच रही है. फूलपुर में केशवी पटेल ने 2019 में बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पार्टी किसी नए चेहरे को टिकट दे सकती है. कौशांबी में राजाभैया की राजनीति के चलते मौजूदा सांसद विनोद सोनकर का टिकट कट सकता है और बीजेपी राजाभैया को समर्थन दे सकती है या उन्हें उम्मीदवार बना सकती है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: पीएम मोदी की कौन सी बात सुनकर रो पड़े चिराग पासवान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget