एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: पीएम मोदी की कौन सी बात सुनकर रो पड़े चिराग पासवान, जानें

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने बिहार की जमुई की लोकसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार के लिए प्रचार किया. यहां से चिराग पासवान के जीजा ताल ठोक रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का सियासी बिगुल बज गया है. सभी दल चुनाव प्रचार में लग गए हैं. पीएम मोदी ने भी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. इसके चलते पीएम मोदी गुरुवार (4 अप्रैल) को बिहार के जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान भी पीएम मोदी के साथ मंच पर नजर आए. पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत नेता रामविलास पासवान को भी याद किया. प्रधानमंत्री ने मंच से जैसे ही उनका नाम लिया. मंच पर मौजूद चिराग पासवान के आंसू छलक आए.

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद
पीएम मोदी रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा, "आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है. हमारे लिए यह पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं." 

मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं. आज एनडीए को जो वोट देंगे वह रामविलास के संकल्पों को मजबूती देगा.

बिहार की 5 सीट पर लड़ रहे एलजेपी
बिहार में एनडीए के बीच हुए सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) 16 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, एलजेपी  के खाते में 5 सीट गई हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1-1 सीट मिली है.

सीट शेयरिंग के तहत जमुई की लोकसभा सीट लोक जनशक्ति रामविलास के खाते में गई है. यहां से चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती मैदान में उतारा है. 

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला ने ऐसा क्या कहा, भड़क गईं एक्ट्रेस, कहा- पीएम मोदी से सीखें सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget