एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से कौन? सामने आया ये नाम, दोपहर बाद कांग्रेस करेगी ऐलान!

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की हाईप्रोफाइल सीट अमेठी पर तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर दोपहर तक कांग्रेस फैसला कर लेगी. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि राहुल गांधी स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे, कहा जा रहा है कि वो रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है. वहीं पार्टी अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतार सकती है. सूत्रों ने कहा है कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना कम नजर आ रही है.

इन दोनों हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीटों पर 20 मई को वोटिंग होनी है. अमेठी और रायबरेली को गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ माना जाता है. गांधी परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन दोनों सीटों का प्रतिनिधित्व किया है. राहुल गांधई ने 2004 से अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके बाद 2019 तक लगातार तीन बार इस सीट से सांसद रहे. राहुल गांधी साल 2019 में बीजेपी कैंडिंडेट स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. वर्तमान में वह केरल के वायनाड लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था.

राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी हाल ही में रायबरेली से लड़ने के लिए लगभग सहमत हो गए थे, हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए भी न कर दिया था. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद राहुल ने चुनाव न लड़ने के फैसले पर पुनर्विचार किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना है, लेकिन गांधी परिवार ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है. 

24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष लेंगे अंतिम फैसला

न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों की उम्मीदवारी पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक हुई थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ. गांधी परिवार के करीबी सहयोगी केएल शर्मा ने कहा कि लोग उम्मीद कर रहे हैं कि गांधी परिवार के सदस्य अमेठी और रायबरेली सीटों से चुनाव लड़ेंगे. बढ़ते सस्पेंस के बीच, जयराम रमेश ने कहा था कि "कोई भी डरा हुआ नहीं है" और मामले पर फैसले की घोषणा अगले 24-30 घंटों में की जाएगी.

2004 से 2024 तक सोनिया गांधी ने किया प्रतिनिधित्व

2004 से 2024 तक रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने किया था. सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद साल 1999 में अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था. हालांकि, इससे पहले अमेठी सीट पर संजय गांधी और राजीव गांधी भी चुनाव जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन का वोक्कालिगा कनेक्शन! अमित शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget