एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024 को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEC ने बताया आगे का प्लान

Lok Sabha Elections 2024: चीफ इलेक्शन कमिशनर राजीव कुमार के अनुसार, इस तरह के पोलिंग स्टेशंस नजीर पेश करेंगे कि ये लोग भी समाज में किसी से कम नहीं हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आपको कुछ पोलिंग स्टेशंस ऐसे भी नजर आएंगे जिन्हें सिर्फ महिलाएं या फिर दिव्यांगजन चला रहे होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने इसके लिए खास पहल के तहत तैयारी कर ली है. मंगलवार (5 मार्च, 2024) को इस बारे में चीफ इलेक्शन कमिशनर (सीईसी) राजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी. 

सीईसी राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पत्रकारों को बताया- कुछ पोलिंग स्टेशंस ऐसे भी होंगे, जिन्हें पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी. हम कोशिश करेंगे कि वहां पर पुलिस फोर्स या सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही हों और इसके जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा. 

इस बार दिव्यांगजन भी चलाएंगे पोलिंग स्टेशंस- CEC

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी की ओर से आगे कहा गया, "ऐसे भी कुछ पोलिंग स्टेंशंस होंगे, जिन्हें सिर्फ और सिर्फ दिव्यांगजन चलाएंगे. हम इस चीज के जरिए समाज में एक मिसाल पैदा करें कि ये लोग भी किसी से कम नहीं हैं और वे कुछ भी कर सकते हैं. वे चुनाव भी करा सकते हैं और जीवन में और चीजें भी कर सकते हैं."

अलग-अलग चुनावी राज्यों के दौरे पर है EC की टीम

सीईसी राजीव कुमार का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब ईसी की टीम अलग-अलग चुनावी राज्यों के दौरे कर रही है. 5 मार्च को ईसी का दस्ता बंगाल की राजधानी कोलकाता में था, जबकि उसके बाद माना जा रहा है कि टीम जम्मू और कश्मीर के दौरे पर जाएगी. 

लोकसभा चुनाव 2024 का कब आ सकता है शेड्यूल? 

इस बीच, एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर 14 या फिर 15  मार्च को ऐलान हो सकता है. इसी दौरान चुनावी आचार संहिता भी लागू हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, इस बार के आम चुनाव साल 2019 की तरह 7 चरणों में कराए जा सकते हैं. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पहले फेज की वोटिंग की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget