एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: देश की वो लोकसभा सीट, जहां दो चरणों में होगा मतदान, जानें ऐसा क्यों, सियासी समीकरण भी समझें

Lok Sabha Elections 2024: बाहरी मणिपुर सीट में सिर्फ 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. एनपीएफ-कांग्रेस के अलावा 2 निर्दलीय प्रत्याशी हैं. यहां 2 चरण में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होना है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरण में मतदान होना है, लेकिन एक सीट ऐसी भी है, जहां 2 चरण में मतदान होगा. बाहरी मणिपुर सीट पर पहले और दूसरे दोनों चरण में वोटिंग होगी. यहां उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बाहरी मणिपुर सीट से 4 प्रत्याशी मैदान में हैं. एनपीएफ और कांग्रेस के अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में यहां नागा पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार लोहरो एस पिफोज की जीत हुई थी, लेकिन इस बार पार्टी ने कचुई तिमोथी जिमिक को टिकट दिया है.

पिछले साल मणिपुर में जमकर हिंसा हुई थी. इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए. इसी वजह से यहां 2 चरण में मतदान कराए जा रहे हैं. दंगे से पीड़ित क्षेत्रों में लोगों के पास राहत शिविर से ही मतदान करने का विकल्प होगा. यहां 19 और 26 अप्रैल को मतदान होना है.

बाहरी मणिपुर का इतिहास

1951 में अस्तित्व में आई बाहरी मणिपुर सीट पर कुल 17 बार चुनाव हुए हैं. 9 बार कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है, जबकि सीपीआई, एनसीपी, एसपी और निर्दलीय उम्मीदवार भी यहां जीत हासिल करते रहे हैं. 2014 में यहां कांग्रेस उम्मीदवार थांगसो बाइते की जीत हुई थी और 2019 में एनपीएफ को जीत मिली, लेकिन 2023 दंगों का असर मतदान में दिखना तय है. स्थानीय नेताओं का मानना है कि मणिपुर में मतदाता बड़ी संख्या में नोटा का बटन दबा सकते हैं.

मणिपुर के समीकरण

मणिपुर में 20 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 9,79,678 पुरुष मतदाता हैं और 10,46,706 महिलाएं हैं. राज्य में कुल 2,955 मतदाता केंद्र हैं. यहां दंगों के चलते पिछले एक साल में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं, 60, 000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. इसका असर चुनाव पर पड़ना तय है. मेइती और कुकी समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष के बाद मणिपुर के हालात तेजी से बदले हैं. हिंसा के बाद अब चीजें सामान्य हुई हैं, लेकिन सेना और पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मौजूद है. इस वजह से चुनाव की चहल पहल भी यहां दिखाई नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: 'शाही परिवार के शहजादे बोले- देश में लग जाएगी आग', उत्तराखंड से पीएम मोदी का सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget