एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी को हराने का दावा, जानें BJP की माधवी ने खुद को क्यों कहा बुलडोजर?

Lok Sabha Elections 2024: माधवी लता का मानना है कि वह हैदराबाद लोकसभा सीट जीत सकती हैं. उन्होंने खुद को बुलडोजर बताया है. इस सीट पर हमेशा ही ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में असदुद्दीन ओवैसी के सामने बीजेपी की माधवी लता की चुनौती है. हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन औवैशी 2004 से लगातार जीत हासिल करते आ रहे हैं. इससे पहले इस सीट पर उनके पिता लगातार 6 बार सांसद बने थे. हालांकि, माधवी को पूरा भरोसा है कि वह ओवैसी को हरा देंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हिंदू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के लिए चुनाव नहीं लड़ रही हैं.

माधवी लता को मजबूत हिंदू उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन उनका कहना है कि अगर हिंदू-मुसलमान ही मुद्दा होता तो पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती. उन्होंने खुद को एक बुलडोजर बताया, जो ओवैसी का किला ध्वस्त करने के लिए तैयार है.

हैदराबाद में पकड़

माधवी लता हैदराबाद में ही पली-बढ़ी हैं. उन्होंने यहां जमीनी स्तर पर काफी काम किया. आरएसएस के साथ रहकर उन्होंने हिंदुओं और मुस्लिम दोनों की आवाज उठाई. तीन तलाक के विषय पर भी उन्होंने खुलकर विरोध किया था. वह मुस्लिम महिलाओं, मदरसों और कई अनाथालय के साथ मिलकर काफी काम कर चुकी हैं, उनकी इस छवि का फायदा भी उन्हें चुनाव में मिलेगा. उनका कहना है कि वह धर्म को अलग रखकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहती हैं.

ओवैसी के गढ़ में कैसे लगाएंगी सेंध

हैदराबाद लोकसभा सीट पर हमेशा से ही ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है. खुद असदुद्दीन ओवैसी यहां से 4 बार सांसद बन चुके हैं. 1984 से इस सीट पर ओवैसी परिवार का कब्जा है. माधवी लता भले ही इससे इंकार करें, लेकिन उनकी छवि मजबूत हिंदू महिला की है. ऐसे में मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण होना तय माना जा रहा है. इसके अलावा माधवी ने क्षेत्र में काफी काम किया है. धर्म से इतर उन्होंने लोगों की मदद की है. इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिल सकता है. ओवैसी का विकल्प देख रही मतदाताओं के लिए माधवी सटीक चेहरा हो सकती हैं और वह भी उसी अंदाज में जीत हासिल कर सकती हैं, जैसे स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हराया था.

यह भी पढ़ेंः Elections 2024: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की लिस्ट, गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget