एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को झटका देने जा रहा कर्नाटक

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस दोनों को तगड़ा झटका लगने वाला है. इसको लेकर एक सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं जो चैंका रहे हैं.

Lok Sabha Elections Survey: अगले साल 18वीं लोकसभा के लिए अप्रैल-मई में संभावित आम चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) और सत्ता पक्ष नेशनल डेमोक्रेटिव एलायंस (NDA) ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोकनी शुरू कर दी है.

टाइम्स नाऊ और EGT के जुलाई के शुरू में हुए सर्वे के अऩुसार अगर अभी चुनाव होते हैं तो कर्नाटक में सत्तासीन एनडीए (भाजपा) को तगड़ा झटका लग सकता है. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस को भी लोकसभा में कर्नाटक से झटका लगने वाला है.

इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में 15 से 17 सीटें मिलने जा रही हैं. आइए जानते हैं क्या कहता यह सर्वे.

कर्नाटक में बीजेपी को 7-8 सीटों का नुकसान

यह सर्वे 250 विधानसभा और 1,35,000 लोगों की राय के सर्वेक्षण पर आधारित है. सर्वे में हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी यूं कहें एनडीए को अधिक नुकसान होता नहीं दिख रहा है. इसके बावजूद दक्षिण के राज्यों में बीजेपी का संघर्ष पूर्ववत जारी है. बीजेपी ने पिछले दस सालों ने बड़ी मेहनत के साथ कर्नाटक में दक्षिण का किला भेदने में सफलता पाई थी. लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने उन्हें फिर से पुरानी संघर्ष की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है.

बीजेपी को 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 सीटें मिली थीं. इसके बाद 2019 में अभूपतपूर्व प्रदर्शन करते हुए पार्टी ने कर्नाटक में 28 में से 25 सीटें जीतकर कांग्रेस को काफी पीछे धकेल दिया था. इस बार सर्वे में उसे अधिकतम 17 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को इस सर्वे के अनुसार 10 से 12 सीटें मिल रही हैं. जिस तरह का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया था. उसे देखकर यह माना जा रहा है कि इस बार कांग्रेस बीजेपी को काफी पीछे छोड़ देगी. मगर ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है.

दक्षिण में सिर्फ तेलंगाना में ही बीजेपी को उम्मीदें

दक्षिण के किले में कर्नाटक के बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी इस सर्वे के अनुसार बीजेपी के हाथ कुछ लगता नजर नहीं आ रहा है. एमके स्टालिन और जगनमोहन रेड्डी का वर्चस्व पूर्ववत बना हुआ है. यहां बीजेपी को दो सीटें मिलना भी मुश्किल है. दक्षिण में सिर्फ एक राज्य तेलंगाना ऐसा है, जिसपर बीजेपी को सर्वाधिक उम्मीद नजर आ रही है.

सर्वे के अनुसार बीजेपी को वहां 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं. पिछली बार 2019 में भी बीजेपी ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया था. बीजेपी को लोकसभा में यहां 4 सीटें मिली थीं. पिछली बार की ही तरह बीजेपी को यहां 25.30 परसेंट वोट मिलता दिख रहा है. यहां के. चंद्रशेखर राव की लीडिंग पार्टी भारतीय राष्ट्र समिति ( BRS) को सर्वे के अनुसार 37.10 परसेंट वोट मिल रहा है. वह 17 में से 11-12 सीटें जीतती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को 29.20 परसेंट मिल रहा है. इसके बावजूद उसे सीट मिलनी मुश्किल लग रही है.

ओवरआल बीजेपी (एनडीए) की स्थिति 

कुल मिलाकर सर्वे पर नजर डाली जाए तो बीजेपी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. सर्वे में बीजेपी को 285-325 सीटें मिलती दिख रही हैं. एनडीए को 2014 में 336 और 2019 में 352 सीटें हासिल हुईं थीं. वहीं कांग्रेस को 111-149 सीटें इस बार मिलती दिख रही हैं. इस लिहाज से कांग्रेस के प्रदर्शन में भी पिछले लोकसभा चुनाव 2019 का तुलना में खासा सुधार होता नजर आ रहा है. कांग्रेस को पिछले आम चुनाव में मजह 53 सीटें मिली थीं.

सर्वे बताता है कि त्रणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सीटें पिछली बार की तुलना में घटती नजर आ रही है. टीएमसी को इस 20 से 22 सीटें मिल रही हैं. पिछली बार लोकसभा चुनाव में उसने 42 में से 24 सीटें हासिल हुईं थीं. वोट परसेंट में टीएमसी और बीजेपी नेक-टू-नेक हैं. टीएमसी का 47 परसेंट और बीजेपी को 44.7 फीसद वोट मिलता दिख रहा है.   

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के लिए कड़ी चुनौती साबित होंगे यूपी-बिहार जैसे हिंदी भाषी राज्य, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget