एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी की बाकी 24 सीटों पर किसका पत्ता कटेगा, किसको मिलेगा टिकट, यहां जानिए अनुमान

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 51 लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार उतार चुकी है. पांच सीटें सहयोगी दलों को देने पर बची हुई 24 सीटों पर बीजेपी जल्द उम्मीदवार उतार सकती है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल प्रचार शुरू कर चुके हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने भी प्रचार शुरू करने के साथ कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. राज्य में कुल 80 सीटें हैं. ऐसे में जल्द ही पार्टी बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है. यहां हम उन 24 सीटों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवार उतार सकती है.

यूपी में बीजेपी के साथ राष्ट्रीय जनता दल और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल भी है. ऐसे में इन दोनों दलों को दो-दो सीट दी जा सकती है. वहीं एक सीट ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी को मिल सकती है. इसी वजह से बीजेपी के यूपी में सिर्फ 24 नए उम्मीदवारों के नाम का एलान करने की संभावना है.

बची हुई 24 सीटों पर किसे मिलेगा मौका?
मेरठ से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट सकता है. अभिनेता अरुण गोविल को या किसी अन्य बड़ी हस्ती को यहां से टिकट मिल सकता है. वहीं, गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल चुनाव लड़ सकते हैं. बरेली में संतोष गंगवार की जगह युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है. पीलीभीत से वरुण गांधी और सुल्तानपुर से मेनका गांधी की जीत तय है. देवरिया से रमापति त्रिपाठी को फिर टिकट मिल सकता है. मैनपुरू से जयवीर सिंह और रायबरेली से मनोज पांडे चुनाव लड़ सकते हैं. सहारनपुर से सुरेश राणा को टिकट मिल सकता है. हालांकि, कैसरगंज से उनकी जगह किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

वाराणसी नरेंद्र मोदी
कैराना प्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगर संजीव बालियान
नगीना ओम कुमार
रामपुर घनश्याम लोधी
संभल परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा कंवर सिंह तंवर
गौतमबुद्धनगर महेश शर्मा
बुलंदशहर भोला सिंह
मथुरा हेमा मालिनी
आगरा सत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर
एटा राजवीर सिंह
धौरहरा रेखा वर्मा
सीतापुर राजेश वर्मा
हरदोई जय प्रकाश रावत
मिश्रिख अशोक रावत
उन्नाव साक्षी महाराज
मोहनलालगंज कौशल किशोर
आंवला धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर
खीरी अजय मिश्रा टेनी
लखनऊ राजनाथ सिंह
अमेठी स्मृति ईरानी
प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता
फर्रुखाबाद मकेश राजपूत
इटावा  रामशंकर कठेरिया
कन्नौज सुब्रत पाठक
अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा
झांसी अनुराग शर्मा
हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बांदा आर.के. सिंह पटेल
फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत
फैजाबाद लल्लू सिंह
अंबेडकरनगर रितेश पांडे
श्रावस्ती साकेत मिश्रा
गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह
डुमरियागंज जगदंबिका पाल
बस्ती हरीश द्विवेदी
संतकबीर नरगर प्रवीण कुमार निषाद
महाराजगंज पंकज चौधरी
गोरखपुर रवि किशन
कुशीनगर विजय कुमार दुबे
बांसगांव कमलेश पासवान
लालगंज नीलम सोनकर
आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
जौनपुर कृपाशंकर सिंह
चंदौली महेंद्र नाथ पांडे


यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: BJP कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका, किसका कटा पत्ता? देखें पूरी सूची यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget