एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BJP सांसद रमेश बिधूड़ी से कितने प्रतिशत लोग नाराज, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट का ये सर्वे तस्वीर कर रहा साफ

South Delhi Election Survey: दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी से कितने प्रतिशत लोग नाराज हैं. इस पर द डेली गार्डियन ने अपनी ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट तैयार की है.

South Delhi Lok Sabha Elections: भारत में 18वीं लोकसभा के लिए 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सत्ताधारी बीजेपी की अग्नपरीक्षा होने वाली है. यहां उसकी मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी है.

दिल्ली में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने पूरी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था. इस बार उसके लिए चुनौतियां बढ़ गईं हैं. ‘द डेली गार्डियन’ ने दिल्ली के बीजेपी सांसदों का ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट कार्ड पेश किया है. आगामी चुनाव के मद्देनजर दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी से कितने प्रतिशत लोग नाराज हैं. इस सर्वे रिपोर्ट में उन्हें 10 में से 6.1 नंबर दिए गए हैं.

रमेश बिधूड़ी का राजनीतिक करियर

सांसद रमेश बिधूड़ी का राजनीतिक करियर कॉलेज के दिनों में शहीद भगत सिंह कॉलेज से ही शुरु हो गया था. शुरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक्टिव सदस्य रहे. रमेश बिधूड़ी 2003 से लेकर 2008 तक दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे. वर्तमान समय में वह दिल्ली बीजेपी के महामंत्री पद पर भी आसीन हैं.

दक्षिणी दिल्ली से सांसद बनने से पहले रमेश बिधूड़ी तीन बार तुगलगाबाद से विधायक भी रह चुके थे. पहली बार उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2019 में आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा और कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र कुमार (मुक्केबाज) को हराकर दोबारा संसद भवन पहुंचे थे.

सांसद का सर्वे रिपोर्ट कार्ड

इस सर्वे के दौरान जब दक्षिण दिल्ली के लोगों से यह पूछा गया कि क्या आप रमेश बिधूड़ी के क्षेत्र में रहते हैं? इस पर 51 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया. 45 परसेंट ने नहीं में उत्तर दिया और 5 परसेंट इस बारे में नहीं जानते थे.

दूसरा सवाल किया गया कि क्या आप अपने सांसद के कार्य से संतुष्ट हैं? इस पर 55 परसेंट लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 40 फीस लोग असंतुष्ट दिखे. जबकि 5 परसेंट लोगों ने कहा वह नहीं जानते.

इसके बाद सवाल पूछा गया कि क्या आप लोग पार्टी या विचारधारा पर वोट करेंगे? इस पर 62 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया, 33 फीसद ने न में उत्तर दिया जबकि 5 परसेंट लोग बोले उऩ्हें नहीं मालूम. फिर सवाल पूछा गया कि क्या आप लोग प्रत्याशी के नाम पर वोट करेंगे? इस पर 49 परसेंट लोगों का जवाब हां था. 46 फीसद ने कहा नहीं. जबकि 5 प्रतिशत लोगों ने कहा पता नहीं.

मोदी फैक्टर क्या कोई रोल अदा करेगा?

सर्वे में अगला सवाल यह पूछा गया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर काम करेगा. इस पर 70 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया. 20 परसेंट लोगों ने कहा नहीं. जबकि 10 परसेंट लोगों का मानना था कि उन्हें इस बारे में पता नहीं. सर्वे में अंतिम सवाल यह पूछा गया कि क्या आप लोग वर्तमान सांसद को अगली बार भी वोट देंगे? इस पर 58 परसेंट लोगों ने हां में जवाब दिया. 40 परसेंट ने न कहा और दो प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता.

प्रमुख मुद्दे और जातिगत वोट

दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पीने का पानी, स्थानीय सड़कें, ट्रैफिक, ड्रेनेज सिस्टम, शिक्षा और स्वास्थ्य, क्राइम, अवैध कब्जा, हुड़दंग शामिल हैं. अगर दक्षिण दिल्ली में वोट परसेंट की बात की जाए तो यहां ओबीसी सर्वाधिक 33 परसेंट हैं. इसके अलावा शेड्यूल कॉस्ट (एससी) 19 परसेंट, ब्राह्मण 10 प्रतिशत, गुर्जर 10 परसेंट, जाट 5 फीसद, पंजाबी और मुस्लिम 6-6 परसेंट, वैश्य 5 प्रतिशत तथा पूर्वांचली करीब 15 परसेंट हैं.  

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में INDIA बढ़ाएगा BJP की मुश्किलें? आज लोकसभा चुनाव हुआ तो क्या होगा रिजल्ट, CNX सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget