एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मिशन 400 पर BJP, पूरे देश में रखेगी विकसित भारत का विजन, बनाया ये खास प्लान

Lok Sabha Elections 2024: रथ यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने पिछले 10 साल में अपनी सरकार उपलब्धियों को पेश करेगी. इसके अलावा विकसित भारत का विजन सबको बताया जाएगा.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरे दम-खम के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. 26 फरवरी से पार्टी अपनी रथ यात्रा शुरू कर रही है, जो पूरे देश में जाएगी. इसके जरिए पार्टी पिछले 10 साल में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी और विकसित भारत का विजन सबके सामने रखा जाएगा.

रथ यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रचार करेगी. 26 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सुबह 10 बजे पार्टी के प्रचार रथों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के विस्तार कार्यालय में होगा. प्रचार रथ के साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ता भारत सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धि जनता के बीच रखेंगे और विकसित भारत का विजन भी सबको समझाएंगे. ये प्रचार रथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल बीजेपी के प्रचार रथ का संयोजन देख रहे हैं।

400 सीट जीतना चाहती है बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने का है. पीएम मोदी अपने कार्यकर्ताओं से कह चुकी हैं कि इसके लिए बीजेपी को अकेले 370 सीटें जीतनी होंगी. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी अब पूरे दम-खम के साथ चुनाव के मैदान में उतर गई है. मार्च महीने के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है.

29 फरवरी को आ सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी 29 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस सूची में पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं की लोकसभा सीट का भी एलान हो सकता है. 29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है. इसी बैठक के बाद बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची के आने के आसार हैं. सूत्रों की मानें तो पहली सूची में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम होगा शामिल. पहली सूची में उन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होगा, जिनमें पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा पीएम मोदी और अमित शाह जैसे जरूरी नाम शामिल होंगे.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी, अमित शाह समेत 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इस दिन जारी करेगी BJP, सामने आई ये तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget