एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी, अमित शाह समेत 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इस दिन जारी करेगी BJP, सामने आई ये तारीख

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी फरवरी के महीने में ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस सूची में पीएम मोदी, अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की लोकसभा सीट का भी एलान हो सकता है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी 29 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस सूची में पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं की लोकसभा सीट का भी एलान हो सकता है. 29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है. इसी बैठक के बाद बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची के आने के आसार हैं. 

सूत्रों की मानें तो पहली सूची में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम होगा शामिल. पहली सूची में उन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होगा, जिनमें पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा पीएम मोदी और अमित शाह जैसे जरूरी नाम शामिल होंगे.

पहली सूची में 100 उम्मीदवार
सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम का एलान हो सकता है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार लंबे समय से है. पहले जनवरी महीने के अंत में यह सूची जारी होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन इसमें देरी होती गई. बीजेपी सबसे पहले उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान करेगी, जहां पार्टी के लिए जीत की राह मुश्किल है. बीजेपी का लक्ष्य इन चुनाव में सहयोगी दलों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने का है.

कमजोर सीटों पर चर्चा के लिए बैठक
बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के सभी बड़े नेताओं की बैठक हो रही है, जिसमें कमजोर सीटों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने जीत की दृष्टि से लोकसभा की कमजोर सीटों पर पहले उतारने उम्मीदवार की रणनीति बनाई है।

उम्मीदवार के नाम का एलान कर चुकी हैं ये पार्टियां
यूपी समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है. आम आदमी पार्टी भी गुजरात, गोवा और असम में अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में भी यूपी, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात में सीट शेयरिंग पर बात बन चुकी है और आने वाले समय में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का आधिकारिक एलान कर सकती हैं. अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं.

चुनाव आयोग ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही है. मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget