एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अंबेडकर नगर सीट पर बीजेपी ने कैसे ध्वस्त किया अखिलेश का किला, पीएम मोदी का लंच बना मास्टर स्ट्रोक!

Lok Sabha Elections 2024: अंबेडकर नगर में अखिलेश का किला ध्वस्त करने के लिए पीएम मोदी ने रितेश पांडे के साथ लंच किया था. इसका असर राज्यसभा चुनाव में भी देखने को मिला.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पार्टी प्लान बना चुकी है और काफी पहले से ही इस पर अमल भी शुरू हो चुका है. बीजेपी ने पहले कमजोर सीटों की पहचान की. हर सीट के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई और उस पर काम शुरू किया. यूपी की अंबेडकर नगर सीट भी इनमें से एक है, जिस पर बीजेपी के प्लान का असर दिख चुका है.

अंबेडकर नगर सीट में 2014 में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई थी, लेकिन इसके बाद 2019 में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में यहां की सभी पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई. इसके बाद बीजेपी ने इस सीट के लिए खास रणनीति बनाई और अब 2019 में यहां से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले रितेश पांडे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं.

पीएम मोदी के लंच से बनी बात
पीएम मोदी ने रितेश पांडे के साथ लंच किया. इसके बाद रितेश ने राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने अपने पिता को भी समाजवादी पार्टी से बगावत के लिए राजी कर लिया. राज्यसभा चुनाव में राकेश पांडे ने बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया और भारतीय जनता पार्टी आसानी से अपने आठवें उम्मीदवार को जिताने में सफल रही. अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंबेडकर नगर में समाजवादी पार्टी का किला ध्वस्त हो चुका है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आसानी से जीत हासिल कर सकती है.

बीजेपी के लिए आसान हुई राह
अंबेडकर नगर सीट के मौजूदा सांसद रितेश पांडे अब भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं. वह इस सीट से टिकट पाने के प्रबल दावेदार हैं. इसके साथ ही जलालपुर विधायक भी अब बीजेपी के समर्थन में हैं. अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा अहमियत जलालपुर विधानसभा के मतदाताओं की ही है. ऐसे में बीजेपी ने यहां के सबसे अहम नेता को अपने साथ कर लिया है. ऐसे में चुनाव से पहले ही इस सीट पर बीजेपी ने अखिलेश का किला ध्वस्त कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः 'ऑपरेशन लोटस' का वो पैटर्न, जिसे भांप नहीं पाए सुखविंदर सुक्खू; सीएम की कुर्सी जानी तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget