एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण की 102 सीटों में से 2019 में किसे मिली थी जीत, मुकाबले में कौन ज्यादा मजबूत

Lok Sabha First Phase Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल मतदान होना है.

Lok Sabha Polls First Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान कल शुक्रवार (19 अप्रैल) को होना है. बीते दिन बुधवार (17 अप्रैल) को इसका चुनाव प्रचार खत्म हो गया. इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा और वोटर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद कर देंगे. इसके नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उन सभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए उम्मीदवारों को चिट्ठी लिखी है, जो 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मैदान में हैं. रामनवमी के अवसर पर पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले पीएम मोदी ने उम्मीदवारों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया था.

2019 के चुनाव में इन सीटों पर किस पार्टी ने फहराया था परचम

पहले चरण की जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, मेघालय की 2, अंडमान निकोबार की 1, मिजोरम की 1, पुडुचेरी की 1, सिक्किम की 1 और लक्षद्वीप की 1 सीट शामिल हैं. इसके अलावा राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर की 3, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.  

पिछले लोकसभा चुनाव की अगर बात की जाए तो इन 102 सीटों में से यूपीए ने 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीतीं थीं. कांग्रेस ने 65 सीटों पर चुनाव लड़ा था तो बीजेपी ने 60 सीटों पर जबकि डीएमके ने 24 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई थी.

किन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुनराम मेघवाल, जितेंद्र सिंह, बिप्लब देब, नबाम तुकी, संजीव बालियान, ए राजा, एल मुरुगन, कार्ति चिदंबरम और टी देवनाथ यादव शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम पर बहस के बीच जानिए इस मशीन के बारे में सब कुछ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget