एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: वोट डालकर निकले BJP के मिथुन चक्रवर्ती तो TMC वालों ने घेरा, विरोध कर चिल्लाने लगे- 'चोर चोर'

Elections 2024: मतदान केंद्र पर कुछ लोगों के साथ सेल्फी खिंचाते ही कांग्रेस पार्षद ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि सेल्फी क्लिक करवा के मिथुन वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं, जो गलत है.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार (1 जून 2024) को कोलकाता जिले के बेलगछिया में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. इस दौरान वह कतार में खड़े नजर आए, लेकिन जब वह वोट डालकर बाहर निकले तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया.

बताया जा रहा है कि एक्टर ने मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद कुछ मतदाताओं के साथ सेल्फी क्लिक करवाई. इस दौरान वहां स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद देबिका चक्रवर्ती भी मौजूद थीं. देबिका चक्रवर्ती ने शिकायत की कि मिथुन चक्रवर्ती सेल्फी क्लिक करवाकर कतार में खड़े मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

मुस्कुराते हुए निकल गए मिथुन

इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उन्होंने चोर-चोर के नारे लगाए. विरोध-प्रदर्शन के बीच चक्रवर्ती मुस्कुराते हुए वहां से चले गए. तृणमूल कांग्रेस पार्षद की ओर से लगाए गए आरोपों पर एक्टर ने कहा, “मुझे इन चीजों के बारे में कुछ नहीं कहना है. किसी भी अन्य मतदाता की तरह मैं भी सुबह वोट डालने के लिए कतार में खड़ा था. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा नेतृत्व की ओर से उन्हें सौंपी गई प्रचार ड्यूटी खत्म हो गई है.

मिथुन के जाते ही तनाव हुआ कम

उन्होंने कहा कि मैंने 30 मई तक अपनी प्रचार ड्यूटी पूरी लगन से निभाई है. अब, सिनेमा और एक्टिंग पर फोकस करने का समय आ गया है. मिथुन चक्रवर्ती के चले जाने के बाद इलाके में तनाव कम हो गया. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों के लिए मतदान चल रहा है. इस बीच, संदेशखाली और भांगर सहित कई इलाकों से चुनावी हिंसा की खबरें भी मिल रही हैं. राज्य की जिन नौ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें कोलकाता जिले में कोलकाता-दक्षिण और कोलकाता-उत्तर; दक्षिण 24 परगना जिले में जादवपुर, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर, उत्तर 24 परगना जिले में बसीरहाट, बारासात और दमदम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में मतदान के दिन बवाल, पहले बमबाजी और फिर हिंसा, TMC का आया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget