एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी नेता ईश्वरप्पा के बागी तेवर, पूर्व सीएम येद‍ियुरप्‍पा पर साधा न‍िशाना, बोले- 'ह‍िंदुत्‍व की बात करने वाले क‍िए दरक‍िनार'

KS Eshwarappa: बीजेपी ने दूसरी ल‍िस्‍ट में हावेरी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को मैदान में उतारा है. इस सीट से ईश्वरप्पा ने बेटे केई कांतेश के ल‍िए टिकट की दावेदारी की थी.

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जेडीएस के साथ म‍िलकर चुनाव लड़ रही है. लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब बीजेपी जल्‍द से जल्‍द बाकी सभी सीटों पर प्रत्‍या‍शी फाइनल करने की तैयारी में जुटी है. वहीं, बीजेपी की ओर से जारी की गईं कैंड‍िडेट्स की दूसरी ल‍िस्‍ट में ज‍िन सीटों से प्रत्‍याशि‍यों के नामों की घोषणा की है, उसमें से कई पर नेताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है. 

बीजेपी ने दूसरी ल‍िस्‍ट में हावेरी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को मैदान में उतारा है. इस सीट से कर्नाटक की बीजेपी सरकार में ड‍िप्‍टी सीएम रहे केएस ईश्वरप्पा ने अपने बेटे केई कांतेश के ल‍िए टिकट की दावेदारी की थी, लेक‍िन पार्टी ने बोम्‍मई को टिकट देकर चुनावी दंगल में उतरने का मौका द‍िया है. इससे ईश्वरप्पा नाराज हो गए हैं और कर्नाटक के पूर्व सीएम येद‍ियुरप्‍पा पर भी न‍िशाना साधा है. 

बेटे केई कांतेश को टिकट नहीं म‍िलने से नाराज ईश्वरप्पा

दरअसल, बीजेपी ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र को एक बार फ‍िर से शिवमोग्गा से ही ट‍िकट द‍िया है. इससे नाराज ईश्‍वरप्‍पा के बेटे केई कांतेश को टिकट नहीं म‍िलने के बाद बगावती तेवर और तेज हो गए हैं. वहीं, 75 साल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा मंगलवार (19 मार्च) को शिवमोग्गा लोकसभा सीट से न‍िर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर चल रहे कायसों के बीच बचाव मुद्रा में भी आए. बावजूद इसके बीजेपी के कद्दावर नेता ईश्‍वरप्‍पा के न‍िर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हैं.  

'ह‍िंदुत्व की बात करने वालों को क‍िया दरक‍िनार' 

पीटीआई के मुताबिक, पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम ईश्वरप्पा ने कहा कि राज्‍य में बीजेपी पर एक परिवार का नियंत्रण है और हम इसका विरोध कर रहे हैं. उन सभी लोगों को साइडलाइन कर द‍िया गया जोक‍ि ह‍िंदुत्व की बात कर रहे हैं. इनमें सीटी रवि, प्रताप सिम्हा, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सदानंद गौड़ा प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. यह सभी हिंदुत्व के बारे में बोलने वाले हैं, इन सभी को पार्टी की ओर से दरकिनार किया जा रहा है. इन सभी नेताओं ने पार्टी को आगे ले जाने के ल‍िए बहुत काम किया है. 

पीएम की श‍िवमोग्‍गा की रैली में नहीं हुए थे शाम‍िल 

ईश्वरप्पा सोमवार (18 मार्च) को शिवमोग्गा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी शामिल नहीं हुए थे. बीजेपी ने येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र को शिवमोग्गा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है जोक‍ि मौजूदा सांसद भी हैं. 

उधर, पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने केएस ईश्वरप्पा के आरोपों पर कहा कि कैंड‍िडेट्स के नामों को तय करने का काम केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से क‍िया जाता है. इसमें उनकी कोई  भूमिका नहीं है. 

यह भी पढ़ें: PM Modi in Tamil Nadu: AI का कमाल! सेलम रैली में अचानक तमिल में भाषण देने लगे पीएम मोदी, बोले- 'कुछ महीने आपके बीच रहा तो पक्‍का सीख जाऊंगा'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget