एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अंडमान और निकोबार में हैं कितने वोटर्स? पहली बार वोट देने वाले केवल 5300

Lok Sabha Elections 2024: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य चुनाव अधिकारी बीएस जगलान के अनुसार यहां 18-19 साल के 5300 नए मतदाता जुड़े हैं. मतदाताओं की कुल संख्या 3,15,000 है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतदाताओं की संख्या का खुलासा किया है. भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल 3,15,000 मतदाता हैं. इनमें से 52 फीसदी पुरुष और 48 फीसदी महिलाएं हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य चुनाव अधिकारी बीएस जगलान के अनुसार यहां 18-19 साल की उम्र 5300 मतदाता हैं, जिनका नाम पहली बार सूची में शामिल हुआ है.

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है. इसमें 49.7 करोड़ पुरुष हैं, जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं. 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.

19 अप्रैल को होगा मतदान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. एनडीए गठबंधन की तरफ से यहां बिष्णु पद रे को टिकट दिया गया है, जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन की तरफ से कुलदीप राय शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. कुलदीप यहां से मौजूदा सांसद भी हैं. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार बिष्णु पद रे 2014 में यहां से सांसद बने थे. 2019 में बीजेपी ने विशाल जॉली को टिकट दिया था. कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर हुई थी. कुलदीप को 95,308 और विशाल को 93,901 वोट मिले थे. इस बार भी बीजेपी कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की संभावना है.

कांग्रेस का गढ़ रही है यह सीट

अंडमान और निकोबार लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है. 1967 तक यहां चुनाव नहीं होता था और यहां के सांसद मनोनीत किए जाते थे. 1967 में पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस के केआर गणेश सांसद बने. वह मंत्रिमंडल का हिस्सा भी थे. 1971 में भी उन्हें जीत मिली. 1977 से 1999 तक लगातार 8 बार कांग्रेस के मनोरंजन भक्त को जीत मिली. 1999 में पहली बार बीजेपी के बिष्णु पद रे यहां से सांसद बने. 2004 में फिर मनोरंजन भक्त को जीत मिली. 2009 और 2014 में बिष्णु पद रे सांसद रहे. 2019 में कुलदीप राय शर्मा सांसद चुने गए.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: चिदंबरम को 'I.N.D.I.A.' गुट से आस, यूपी-बिहार में कांग्रेस की जीत पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget