एक्सप्लोरर

करकरे पर पूछे गए सवाल पर बोलीं प्रज्ञा, आपको 15-20 पुरूष बेल्ट से मारें और नंगा करके लटकाएं तो क्या करेंगे?

बता दें कि हेमंत करकरे को लेकर साध्वी ने कहा था कि मैंने उसे श्राप दिया, जिसके बाद वो आतंकियों कि गोली से मरा. हालांकि इस बयान पर विरोध के बाद उन्होंने माफी मांग ली.

भोपाल: मुंबई हमले के दौरान आतंकियों की गोली से शहीद हुए हेमंत करकरे पर भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की बयानबाजी जारी है. भोपाल में करकरे पर एक सवाल के जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि आपको 15-20 पुरूष बेल्ट से मारें और नंगा करके उल्टा लटकाएं तो क्या करेंगे? बता दें कि हेमंत करकरे को लेकर साध्वी ने कहा था कि मैंने उसे श्राप दिया, जिसके बाद वो आतंकियों कि गोली से मरा.

दरअसल प्रज्ञा से महिला पत्रकार ने पूछा था कि क्या आपने करकरे पर सोच समझकर बयान दिया था? इसपर प्रज्ञा उल्टा महिला पत्रकार से सवाल पूछने लगी. साध्वी ने कहा, ‘’आप लड़की हो. आपको 15-20 पुरूष बेल्ट से मारते हैं, नंगा करके उल्टा लटकाते हैं. ये कौन से कानून में आता है? आपको उत्तर मिल जायेगा?’’

मेरी प्रताड़ना के कारण ये हालत बनें- प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा, ‘’आतंकवादी की गोली से जो मारा जाता है, उसे शहीद का दर्जा मिलता है. मैंने माफ़ी मांग ली. क्या आप उन लोगों से माफ़ी मंगवा सकते हैं, जिन्होंने 9 साल तक मुझे प्रताड़ित किया?’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं अनर्गल प्रलाप नहीं करती. जो बोलती हूं सोच समझकर बोलती हूं. आगे भी सोचकर बोलूंगी. षड्यंत्रकारी मेरी जमानत रद्द करा रहे हैं. मेरी प्रताड़ना के कारण ये हालत बनें. आप पहले उनसे माफी मंगवाइए, जिन्होंने मेरे साथ गलत किया. फिर मैं मांगूगीं.’’

क्या है पूरा मामला?

प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी. गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे. उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे. शहीद हेमंत करकरे मालेगांव ब्लास्ट मामले की जांच कर रहे थे, जिसकी आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं. मालेगाव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा 9 साल जेल में रही, इसी दौरान हेमंत करकरे ने उनसे पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें-

मोदी का ममता पर हमला, कहा- दो चरणों के बाद स्पीडब्रेकर दीदी की नींद उड़ी, 23 मई को होगा गुंडागर्दी का हिसाब

दिल्ली: गठबंधन पर बोली AAP, अगर मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता में आई तो कांग्रेस होगी जिम्मेदार

लोकसभा चुनाव: आज भी राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी, खड़े हुए कई सवाल

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस विधायक ने कहा- पीएम मोदी को फांसी पर लटका देना चाहिए

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget