एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज दाखिल करेंगे पर्चा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. कर्नाटक के तुमकुर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, नागपुर में नितिन गडकरी, फतेहपुर सीकरी में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर आज पर्चा दाखिल करेंगे.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. पहले चरण में बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. आज कर्नाटक के तुमकुर सीट से जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं नागपुर में नितिन गडकरी पर्चा दाखिल करेंगे.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सीट पर सभी प्रमुख प्रत्याशी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे. बीजेपी से रिटायर जरनल वीके सिंह, महागठबंधन से सुरेश बंसल तो कांग्रेस से डॉली शर्मा आज इस सीट से नामांकान दाखिल करेंगे.

यूपी के फतेहपुर सीकरी में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर आज फतेहपुर सीकरी लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं, मथुरा से हेमा मालिनी आज पर्चा भरेंगी. कांग्रेस ने मथुरा संसदीय क्षेत्र से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है.

यूपी के ही अमरोहा से बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर और बीएसपी प्रत्याशी दानिश अली आज 12 बजे नामांकन पर्चा भरेंगे. वहीं, उत्तराखंड में आज बीजेपी प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, अजय टम्टा, अजय भट्ट, अम्बरीश कुमार, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, मनीष खंडूरी अपना नामांकन करेंगे.

बिहार की जमुई लोकसभा सीट से आज चिराग पासवान अपना नामांकन दाखिल करेंगे जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार भूदेव चौधरी भी आज यहां से नामांकन दाखिल करेंगे.

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से फारूख अब्दुल्ला नामांकन दाखिल करेंगे और बिहार के गया संसदीय क्षेत्र से हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी नामांकन दाखिल करेंगे.

पहले चरण में 11 अप्रैल को कहां-कहां है मतदान-

उत्तर प्रदेश- यूपी के 8 सीटों- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. बिहार- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई महाराष्ट्र- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण (11 अप्रैल) में एक लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित बस्तर में वोट डाले जाएंगे. ओडिशा- कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट जम्मू-कश्मीर- बारामुला, जम्मू त्रिपुरा- त्रिपुरा पश्चिम मणिपुर- बाहरी मणिपुर असम- तेज़पुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर उत्तराखंड और तेलंगाना- उत्तराखंड की सभी 5 सीटों और तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान. आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट. मिजोरम- मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को सात लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे.

यह भी पढ़ें-

बोट यात्रा के बाद अब ट्रेन से दिल्ली से अयोध्या तक सफर करेंगी प्रियंका गांधी, हनुमानगढ़ी मंदिर में करेंगी पूजा पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार, सुषमा स्वराज ने जताई थी चिंता कांग्रेस ने बिहार में किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किनको मिला टिकट देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget