एक्सप्लोरर

Highlights: किसानों के लिए पेंशन और 6 हजार रुपये सालाना देने के साथ BJP ने लिए 75 संकल्प

BJP manifesto: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए 75 संकल्प लिए हैं. पार्टी ने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35ए, राम मंदिर पर अपने पुराने रुख को दोहराया है.

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 91 सीटों पर आज से दो दिनों बाद वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पहले सभी पार्टियों ने घोषणापत्र जारी कर कई बड़े वायदे किये हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी सोमवार को घोषणापत्र जारी किया और 75 लक्ष्य तय किये. पार्टी ने अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35ए, राम मंदिर पर अपने पुराने वादे को दोहराया है, जबकि किसानों, युवाओं के लिए नए एलान किये. साथ ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 (सिटीजनशिप बिल) पर प्रतिबद्धता जताई.

घोषणापत्र की खास बातें-

- बीजेपी के संकल्प पत्र में हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति दृढ़ता से जारी रखने पर जोर दिया गया है.

- राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के संदर्भ में संकल्प पत्र में कहा गया है कि घुसपैठ को पूरी तरह रोकेंगे. एनआरसी अभी असम में अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिये आगे बढ़ाया जा रहा है.

- नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 (सिटीजनशिप बिल) को पास कराने की कोशिश की जाएगी.

- राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में संकल्प पत्र में कहा गया है कि हम रक्षा से जुड़े उपकरणों एवं हथियारों की खरीद तेज करेंगे और सैन्य बलों को आधुनिक उपकरण प्रदान करने के लिये सघन प्रयास जारी रखेंगे .

- राज्य पुलिस के आधुनिकीकरण के लिये सहायता मुहैया कराये जाएंगे.

- संकल्प पत्र में कहा गया है कि पड़ोसी देशों से व्यापार और यात्रियों के आवागमन में सहूलियत लाने के लिये 6 समन्वित चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है. इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए 2024 तक 14 और समन्वित चेक पोस्ट का निर्माण किया जायेगा.

- बीजेपी के घोषणापत्र में 60 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने, सभी गांवों को ग्रामीण सड़कों से जोड़ने, 100 नये हवाई अड्डे को परिचालित करने और 400 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की बात कही गई है.

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, कहा- बीजेपी के घोषणापत्र में अलग-थलग पड़ चुके एक आदमी की आवाज है

- बीजेपी के संकल्प पत्र में कहा गया है कि हम भारत को वर्ष 2025 तक 5 लाख डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेते हैं.

- पार्टी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज़ी से विकसित करने के लिए 22 प्रमुख चैम्पियन सेक्टरों का निर्धारण करके कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा.

- 2024 तक बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रूपये का पूंजीगत निवेश किया जाएगा.

- संकल्प पत्र में उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 50 लाख रु तक का कर्ज और पूर्वोत्तर राज्यों में एमएसएमई को पूंजीगत सहायता देने के लिए ‘उद्यमी पूर्वोत्तर’ योजना का वादा किया गया है .

- बीजेपी ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10% से भी कम करने का संकल्प व्यक्त किया.

- पार्टी ने 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन योजना का वादा किया.

- पार्टी ने 60 साल आयु पूरा करने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिये पेंशन योजना का वादा किया.

- बीजेपी ने कहा कि वह 1 से 5 साल के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रूपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड लोन देंगे. लेकिन किसानों को समय सीमा के भीतर पैसा जमा करना होगा.

- घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के कार्य को मिशन रूप में पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है.

- बीजेपी ने कहा है कि 200 नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा. साल 2024 तक एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या दोगुनी किये जाएंगे. भारतीय शैक्षणिक संस्थानों का विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाएंगे.

धारा 370: महबूबा मुफ्ती बोलीं- J&K बारूद के ढेर पर, BJP आग से ना खेले

- देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. 1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात लाएंगे. आयुष्मान भारत योजना के तहत 2022 तक डेढ़ लाख हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) खोले जाएंगे.

- पार्टी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिये संविधान संशोधन के जरिये 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी अपने संकल्प पत्र में वादा किया है. तीन तलाक बिल को संसद से पास कराया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget