बीजेपी उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ लूटने वाले को सीने में गोली मारो
बीजेपी नेता ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल में कोई भी व्यक्ति बूथ लूटने के लिए आता है तो उसे गोली मारे देना चाहिए.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु के दिये उस बयान ने मंगलवार को विवाद का रूप धारण कर लिया जिसमें उन्होंने अपने पार्टी कॉडर से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए.
बसु ने बशीरहाट में आयोजित एक रैली में कहा, ''अगर आप देखते हैं कि गुंडे बूथ लूटने का प्रयास कर रहे हैं, तो उन्हें गोली मार देना. निशाना पैरों की तरफ नहीं हो, सीने में गोली दागी जाए.'' बीजेपी की राज्य इकाई में महासचिव बसु को पार्टी ने बशीरहाट संसदीय सीट से टिकट दिया है.
सत्तारूढ़ तृणूल कांग्रेस के नेता और मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी और उनसे इसके खिलाफ कदम उठाने का आग्रह करेगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में मतदान होंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.
लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन पर कल फैसला कर सकते हैं राहुल गांधी- कांग्रेस
कांग्रेस के ड्रीम प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस से भ्रम कैसे फैल गया ?
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

















