एक्सप्लोरर

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया

गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की.

जोधपुरः कांग्रेस के नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को मजाक उड़ाया. उन्होंने आश्चर्य जाहिर किया कि पीएम मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं. पीएम मोदी उत्तराखंड में हिमालय स्थित तीर्थस्थल में पूजा करने के बाद पास की एक गुफा में ध्यान लगाने गये. टीवी चैनलों ने उनकी तस्वीरें दिखाई जिनमें वह एक भगवा चादर लपेटे ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आते हैं.

गहलोत ने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''आज वह भगवा धारण कर एक गुफा में बैठे हुए हैं. भगवान ही जानें, वह क्या संदेश देना चाहते हैं. हर कोई उन्हें देख रहा है.'' पीएम मोदी आज बद्रीनाथ जाएंगे. बद्रीनाथ उत्तराखंड के पवित्र चार धामों में शामिल एक अन्य तीर्थस्थल है.

गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की.

पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की ओर से शुक्रवार को किये गये संवाददाता सम्मेलन पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने यहां कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में मीडिया को संबोधित नहीं किया लेकिन अब संवाददाताओं के सामने आ रहे हैं.

गहलोत ने कहा, ''संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके चेहरे और शारीरिक हाव-भाव को देखिये. देश ने यह देख लिया कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस करने की चुनौती दी, पर वे पीछे हट गये. वे लोग क्यों मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे हट जाते हैं? उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने सिर्फ अपने चुनाव प्रचार और रणनीति के बारे में बातचीत की.''

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह दोनों लोगों के लिए सिर्फ मजाक बनकर रह गये हैं क्योंकि हर कोई उनके संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य खोज रहा है. गहलोत ने दावा किया कि दोनों हारे हुए योद्धा लग रहे थे और मोदी निश्चित तौर पर चुनाव में पराजित होंगे.

ओडिशाः नवीन पटनायक कैबिनेट की सिफारिश, भंग की जाए विधानसभा

केदारनाथ की पवित्र गुफा से बाहर आ गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज करेंगे बद्रीनाथ धाम की यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget