एक्सप्लोरर

पंजाब: AAP से निलंबित नेता हरिंदर सिंह खालासा बीजेपी में हुए शामिल

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. सूबे में कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी-अकाली दल गठबंधन से है. यहां पिछले कुछ सालों में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

नई दिल्ली: पंजाब में जनाधार मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में आप के टिकट पर पहली बार फतेहगढ़ साहिब से सांसद चुने गए हरिंदर खालसा गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने खालसा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

आपको बता दें कि हरिंदर खालसा ने ही आप सांसद भगवंत मान की संसद में शराब पीकर आने की शिकायत की थी. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी उन्हें पंजाब से चुनाव लड़ा सकती है.

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल पूर्व की चुनाव की तरह की गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन की शर्तों के तहत बीजेपी तीन और अकाली दल 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. पंजाब की सभी 13 सीटों पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा.

2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार पंजाब में जीत दर्ज की थी और उसके चार नेता लोकसभा पहुंचे थे. इस चुनाव में बीजेपी ने दो, अकाली दल ने चार, कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी.

2014 में पंजाब में बीजेपी-अकाली दल सत्ता में थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-अकाली दल को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. आम आदमी पार्टी (आप) मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी. वहीं तीसरे स्थान पर बीजेपी-अकाली गठबंधन रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

Embed widget