एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: टीएमसी ने मेघालय में उतारा उम्मीदवार, जानें किसे दिया मौका

Lok Sabha Elections 2024: टीएमसी पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है. अब मेघालय में भी एक सीट पर ममता बनर्जी ने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बाद मेघालय में भी उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय की तूरा लोकसभा सीट से जेनिथ संगमा को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है. मेघालय में कुल 2 लोकसभा सीटें हैं. 2019 में यहां कांग्रेस और एनपीईपी के एक-एक उम्मीदवार जीते थे. 

तूरा लोकसभा सीट पर एनपीईपी की अगथा के संगमा को जीत मिली थी. कांग्रेस के डॉ. मुकुल संगमा दूसरे स्थान पर रहे थे. बीजेपी के रिकमन गैरी मोमीन को सिर्फ 5.43 फीसदी वोट मिले थे. वह तीसरे स्थान पर रहे थे.

क्या थे 2019 के नतीजे?

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में तूरा सीट पर एनपीईपी की अगथा के संगमा ने जीत हासिल की थी. किताब के चुनाव चिन्ह वाली अगथा को 3 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. उनका कुल वोट शेयर 52.18 फीसदी था. दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मुकुल संगमा को 2.4 लाख वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 41.21 फीसदी था. बीजेपी उम्मीदवार को सिर्फ 31 हजार वोट मिले थे और वोट शेयर भी सिर्फ 5.43 फीसदी था.

पश्चिम बंगाल में 42 उम्मीदवार उतार चुकी है टीएमसी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 42 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है. ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन से अलग रहकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ऐसे में पश्चिम बंगाल में लड़ाई टीएमसी बनाम बीजेपी होने वाली है. हालांकि, कांग्रेस की कोशिश राज्य में अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की होगी. देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए वापसी आसान नहीं होगी. ऐसे में कांग्रेस यह भी कोशिश कर सकती है कि फिलहाल ममता के वोट न काटे जाएं और जरूरत पड़ने पर चुनाव के बाद गठबंधन के रास्ते खुले रखे जाएं. ममता बनर्जी भले ही पश्चिम बंगाल में गठबंधन से अलग रहकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी भी अकेले चुनाव लड़ रही है, लेकिन अन्य राज्यों में यह दल विपक्षी गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रहा है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, किसे मिला टिकट, किसका पत्ता कटा, एक क्लिक में पढ़िए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget