एक्सप्लोरर

660 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नकुलनाथ: कांग्रेस का छोड़ सकते हैं साथ, जानिए प्रॉपर्टी में क्या कुछ है सांसद के पास?

Lok Sabha Election: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की था. कमलानथ के पुत्र नकुलनाथ सफल बिजनेसमैन भी हैं.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार (16 फरवरी) को अपने बेटे और सांसद नकुल नाथ के साथ राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. वहीं,  मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता अटकलों को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं.

कमलनाथ ने भी उन रिपोर्टों का खंडन या पुष्टि करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह पहले मीडिया को सूचित करेंगे. कमलनाथ ने मीडिया से कहा, "यह आप कह रहे हैं, आप लोग उत्साहित हो रहे हैं. मैं उत्साहित नहीं हो रहा हूं. इस तरफ या उस तरफ, लेकिन अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले आपको बताऊंगा."
 
कमलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य रहे हैं और उनके बेटे नकुल नाथ ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट हासिल की थी. बता दें कि कमलनाथ के बीजेपी में जाने की चर्चा ने उस समय जोर पकड़ लिया, जब नकुल नाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बायो से कांग्रेस हटा दिया .

2019 में बीजेपी उम्मीदवार को हराया
2019 के लोकसभा चुनाव में नकुल नाथ ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के नाथन शाह कवरेती को 37,536 से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी. उन्होंने बोस्टन मैसाचुसेट्स के बे स्टेट कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है.

सफल बिजनेसमैन हैं नकुल नाथ 
मायनेता वेबसाइट के अनुसार नकुल नाथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 660 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. उन्होंने विभिन्न कंपनियों के शेयरों, बॉन्ड और डिबेंचर में 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

इसके अलावा नकुल नाथ और उनकी पत्नी के पास 11 बैंक खातों में 8.60 करोड़ से अधिक की संपत्ति जमा थी. इतना ही नहीं नकुल ने पीपीएफ में 29 लाख, एलआईसी में 2 लाख रुपये का निवेश किया था और 2019 में 70 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी ली थी.

नकुल और उनकी पत्नी के पास 1करोड़ 36 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वैलरी भी है. इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ 74 लाख की एग्रीकल्चर लैंड और लगभग 40 करोड़ का बंगला भी है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के 12 पूर्व मुख्यमंत्री छोड़ चुके हैं पार्टी, कमलनाथ हो सकते हैं अगला नाम, जानें कौन किस पार्टी में गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget