एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की किस बात पर भड़क गया यादव समाज? कहने लगा- माफी मांगिए, जानिए पूरा मामला

Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसे लेकर बीजेपी नेता सुभाष यदुवंशी ने उनसे माफी मांगने को कहा है.

Lok Sabha Election 2024: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हाल ही में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुई क्लस्टर बैठक में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी को लेकर उन पर तंज कसा था. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कठपुतली तो सुना था लेकिन बतपुतली पहली बार देख रहे हैं. उनके इस बयान को लेकर यादव समाज भड़क उठा है.

इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव के समर्थन में उत्तर प्रदेश में एक पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें अखिलेश यादव से मोहन यादव पर की गई उनकी टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए कहा गया है. इस बीच, बीजेपी नेता सुभाष यदुवंश ने सपा सुप्रीमो के बयान को पूरे यादव समाज के लिए अपमानजनक बताया.

उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पूरे यादव समाज का अपमान है और उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक अखिलेश यादव इस बयान पर माफी नहीं मांग लेते, उनका विरोध करते रहें.

'इकलौते यादव समाज के मुख्यमंत्री'

सुभाष यदुवंश के मुताबिक, "मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ पूरे देश में इकलौते यादव समाज के मुख्यमंत्री हैं, जब वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो देशभर के यादव समाज ने पीएम मोदी और बीजेपी को धन्यवाद दिया था, उत्सव मनाया था."

'अखिलेश की टिप्पणी से यादव समाज आहत'

सुभाष यदुवंश ने आगे कहा, डॉ मोहन यादव पिछले दिनों आजमगढ़ आए थे तो राजनैतिक बेचेनी के कारण राजनैतिक ईर्ष्या के कारण अखिलेश यादव ने उन पर अभद्र टिप्पणी की जिससे पूरे देश का यादव समाज आहत है. उन्होंने बताया, "मैं देश के पूरे यादव समाज से अपील करता हूं कि वे तब तक अखिलेश यादव का विरोध करें जब तक वे अपनी बात के लिए माफी नहीं मांग लेते."

यह था अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा, "कठपुतली तो सुना था, बतपुतली पहली बार देख रहे हैं. जिनकी बात की डोरी भी किसी और के हाथ में है. आजमगढ़ की जनता कह रही है जिनको ये न मालूम हो कहना क्या है, उनको सुनना क्‍या."  

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को चित करने के लिए BJP ने चला दांव, 4 राज्यों में फंस सकता है पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget