एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: संपत्ति 1100 करोड़, वोट मिले सिर्फ 1500, जमानत भी नहीं बचा पाया सबसे अमीर उम्मीदवार

Lok Sabha Election: पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों के नाम सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल थे, इनमें नकुलनाथ का नाम भी था.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सियासी बिगुल बज चुका है. चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. देश में इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. इस बीच सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. पहले चरण के लिए 102 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रकिया भी शुरू हो चुकी है.

अब तक जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें कांग्रेस से नुलनाथ सबसे ज्यादा अमीर हैं. छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी ने हलफनामे में लगभग 700 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी घोषित की है. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार शर्मा थे. चुनावी हलफनामे के मुताबिक शर्मा ने अपनी संपत्ति 1107 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बताई थी. 

रमेश कुमार शर्मा की जमानत हुई थी जब्त
रमेश कुमार शर्मा बिहार की पाटलिपुत्र सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. शर्मा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें महज 1,558 वोट ही मिल सके थे. इसके चलते उनकी जमानत भी जब्‍त हो गई थी. वह इस सीट से 26 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट में से चौथे स्‍थान पर रहे थे. 

कांग्रेस के 5 उम्मीदवार अमीरों की लिस्ट में शामिल
पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम कृपाल यादव 5 लाख वोट से जीत हासिल की थी. शर्मा को छोड़कर उस वक्‍त पांच सबसे अमीर उम्‍मीदवारों में सभी कांग्रेस से थे. इनमें से तीन ने चुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि बाकी को हार का सामना करना पड़ा था.
 
कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी को मिली थी हार
2019 के चुनाव में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी थे, जिनकी संपत्ति 895 करोड़ रुपये थी. उन्हें तेलंगाना के चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के उम्मीदवार जी रंजीत रेड्डी ने हराया था.  वहीं, नकुलनाथ साल 2019 में तीसरे सबसे अमीर उम्‍मीर उम्‍मीदवार थे. नकुलनाथ ने उस समय अपनी संपत्ति 660 करोड़ रुपये बताई थी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में 
साल 2019 के चौथे सबसे अमीर उम्‍मीदवार वसंतकुमार एच थे. चुनावी हलफनामें में उन्होंने अपनी संपत्ति 417 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बताई थी. वसंतकुमार ने तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की थी. चुनाव में पांचवें और सबसे अमीर उम्मीदवार कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया थे, जिन्‍होंने 374 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: रामलीला मैदान में टीएमसी साथ, लेकिन बंगाल में मचा बवाल! ममता बनर्जी बोलीं- 'कांग्रेस को दिया वोट, BJP को जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget