एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु के CM का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कहा- अगर BJP जीती तो...

MK Stalin On BJP Central Govt.: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के बूथ लेवल अधिकारीयों को संबोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार (26 जुलाई) को यहां कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होती है, तो कोई भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान को नहीं बचा सकता है.

तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा जिलों के पार्टी के बूथ-स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद किसे सत्ता पर कब्जा करना चाहिए इसके बजाय सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि केंद्र में किसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान किया.

डीएमके नेता का बीजेपी पर बड़ा आरोप
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने अपनी पार्टी  (DMK) के मतदान केंद्रों के प्रभारियों को सलाह दी कि वे विचारधारा और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करें.

वहीं द्रमुक पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया. द्रमुक नेता ने कहा कि बीजेपी ने देश का गठन करने वाले मौलिक विचारों को नुकसान पहुंचाया है और 'हमें आगामी संसदीय चुनावों में इस पर पूर्ण विराम लगाना होगा, अन्यथा केवल तमिलनाडु ही नहीं, कोई भी पूरे भारत को नहीं बचा सकता.' 

तामिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का DMK पर हमला
तामिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई 16 मिनट की एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर डीएमके सरकार को घेरा है. बीजेपी नेता ने ट्वीट कर डीएमके सरकार पर कुल 5600 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. साथ हीं अन्नामलाई ने डीएमके पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और उनके परिजनों के बेनामी दस्तावेजों और घोटालों की फाइलों पर गवर्नर के हस्तक्षेप की मांग भी की है. बीजेपी नेता ने ट्विटर पर 16 मिनट का वीडियो शेयर कर इसे डीएमके फाइल्स-2 नाम दिया है.  

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Survey: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर केजरीवाल की AAP करेगी चमत्कार? सर्वे में वोट प्रतिशत लगभग दोगुना, देखिए रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget