एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण की वोटिंग से पहले तेंलगाना सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- पांच जून को इतने BRS विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के तहत राज्य की 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इससे पहले रेवंत रेड्‌डी सरकार में मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने बड़ा दावा किया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें  तेंलगाना (telangana) की 17 सीटों पर भी वोटिंग होगी, लेकिन वोटिंग से ठीक पहले रेवंत रेड्‌डी (revanth ready) सरकार में मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी (komatireddy venkat reddy) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 25 विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है.

कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद 25 विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे. इससे पहले नवंबर हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने वाली बीआरएस पहले ही सत्तारूढ़ दल के हाथों अपने तीन विधायक खो चुकी है. वेंकट रेड्डी ने ये भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में 6 बीआरएस उम्मीदवारों ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था. रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

हम 12 सीट जीत रहे-रेड्डी

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें 15 सीटों का लक्ष्य दिया है लेकिन हम निश्चित रूप से 12 सीटें जीत रहे हैं. कुछ सीटों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है. हम उनका भी पता लगा लेंगे. रेड्डी ने कहा कि 119 सदस्यों वाली विधानसभा में एक सीट खाली है. कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं. उसे सीपीआई के 1 विधायक का भी समर्थन है. बीआरएस के पास 34 विधायक हैं. बीजेपी और AIMIM के पास 8 और सात विधायक हैं. 

चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग

चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा. इसमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू कश्मीर की एक सीट शामिल है. चुनाव के नतीजे 4 को जून आएंगे.चौथे चरण की वोटिंग के साथ आंध्र प्रदेश में आम चुनाव खत्म हो जाएगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी चुनाव खत्म हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget