एक्सप्लोरर

100 दिन के प्लान से NDA कैसे निकालेगा 400 सीटें? पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को बताया फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए का लक्ष्य 400 सीटें और बीजेपी का लक्ष्य 370 सीटें जीतने का है. इसके लिए पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को 100 दिन का प्लान बता दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए ने पूरी तैयारी कर ली है. सत्ताधारी गठबंध का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का है. पीएम मोदी ने अपने गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य रखा है. इनमें से 370 सीटों का लक्ष्य अकेले भारतीय जनता पार्टी के लिए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 100 दिन का प्लान भी तैयार किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में बोलते हुए पीएम मोदी ने अपना प्लान बताया. इसके लिए उन्होंने गठबंधन के सहयोगी दलों को निर्देश भी दिए. पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाया.

क्या है 100 दिन का प्लान?
पीएम मोदी ने कहा कि अगर एनडीए को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करना है तो बीजेपी को 370 से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर नए वोटर से मिलना और उसे अपने साथ जोड़ना है.

उन्होंने कहा कि अगले 100 दिन में पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र और समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनका भरोसा हासिल करेंगे. उन्होंने लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ने प्रयास किया तो बीजेपी अब तक के सबसे बड़े बहुमत के साथ देश की सेवा करने में सक्षम होगी.

1984 में कांग्रेस जीती थी 415 सीट
राजीव गांधी की अगुआई में कांग्रेस ने 1984 के लोकसभा चुनाव में 533 में से 415 सीटें जीती थी. पार्टी का वोट शेयर भी 49.01 फीसदी था. भारत के इतिहास में यह अब तक की सर्वाधिक बहुमत वाली सरकार रही है. हालांकि, बंपर जीत हासिल करने के बाद अगले चुनाव में कांग्रेस विपक्ष में रही और सिर्फ एक बार ही (1991 में) अपने दम पर सरकार बना पाई है. 2004 और 2009 में कांग्रेस गठबंधन सरकार का हिस्सा थी. इसके बाद से पार्टी विपक्ष में है.

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को चित करने के लिए BJP ने चला दांव, 4 राज्यों में फंस सकता है पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget