एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: '2019 में पीएम मोदी की सीट पर वोटों में गड़बड़ी', चुनाव आयोग ने बताया क्या है इस दावे का सच

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर लगातार फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं. चुनाव आयोग ने इनका खंडन किया है और इनको फर्जी बताया.

Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि 2019 के आम चुनावों के दौरान कई संसदीय क्षेत्रों में ईवीएम से गिने गए कुल वोटों की संख्या वोटर्ट से ज्यादा थी. इस बीच चुनाव आयोग (ECI) ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी. आयोग ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें फर्जी बताया.

चुनाव आयोग ने ट्वीट करते हुए कहा, "चुनाव आयोग के पत्र के हवाले से एक झूठा दावा किया जा रहा है कि 2019 के आम चुनाव में 373 संसदीय क्षेत्रों में कुल मतदाताओं और ईवीएम में डाले गए वोटों के बीच अंतर था. इस तरह के दावे भ्रामक, फर्जी और निराधार हैं. इलेक्शन कमीशन ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है."

एक अन्य पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि 2019 के दौरान वाराणसी सीट पर मतदाताओं और EVM में डाले गए वोटों की संख्या अलग थी. इस पर भी चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है. आयोग ने कहा कि यह दावा भ्रामक और फर्जी है. वाराणसी कुल 18,56,791 मतदाता  थे और ईवीएम में डाले गए और गिने गए कुल वोट की संख्या 10,58,744 थी. इसके अलावा 2085 लोगों ने बैलट पेपर से वोट दिया था.

पहले भी वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ था. इसमें दावा किया गया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग उनके बैंक खातों से 350 रुपये काट लेगा. अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आपके मोबाइल से पैसे काट लिए जाएंगे. इसके लिए मिनिमम 350 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, इससे कम रकम से फोन रिचार्ज ही नहीं होगा.

इसके अलावा सोशल मैसेजिंग साइट वॉट्सऐप पर एक मैसेज सर्कुलेट हुआ था. जिसमें दावा किया गया था कि इस बार कोई सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिए वोट नहीं डाल पाएगा. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन सभी का खंडन किया और इनको फर्जी और भ्रामक बताया था.

19 अप्रैल को होगी वोटिंग
देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे फेज के लिए 7 मई और चौथे चरण के लिए 13 मई को वोटिंग होगी. वहीं, पांचवें फेज के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 और सांतवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी. चार जून 2024 को आम चुनाव के नतीजों का ऐलान को किया जाएगा.  

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: शशि थरूर, बांसुरी स्वराज, हेमा मालिनी, मेनका गांधी, चिराग पासवान, VVIP सीटों पर कौन जीत सकता है? सर्वे का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget