एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 2014 से 13 तो 2019 के मुकाबले 4 परसेंट अधिक जनता राहुल गांधी को देखना चाहती हैं PM, इस सर्वे के नतीजे आपको पढ़ना चाहिए

Lok Sabha Election 2024 Date: लगातार आ रहे सर्वेक्षणों ने चुनावी सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं. अभी हाल में आए NDTV-CSDS के सर्वे ने राहुल गांधी की लोकप्रियता के बारे में चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं.

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अब महज कुछ ही महीनें शेष हैं. नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) दोनों गठबंधनों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरु कर दिया है. इस बीच लगातार आ रहे सर्वेक्षणों ने चुनावी सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं. अभी हाल में आए NDTV-CSDS के सर्वे ने राहुल गांधी की लोकप्रियता के बारे में चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं.

क्या कहता है ये सर्वेक्षण

एनडीटीवी और सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) के ताजा सर्वे ने काफी चौंकाने वाले तथ्य पेश किए हैं. इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को साल 2023 में प्रधानमंत्री पद के लिए लोकप्रियता के मामले मेंपिछली बार से 4 परसेंट अधिक लोगों ने पसंद किया है. जहां एक ओर राहुल गांधी की लोकप्रियता में 4 फीसद की इजाफा हुआ है वहीं पीएम मोदी की लोकप्रियता में लगभग इतनी ही गिरावट दर्ज की गई है. इन आंकड़ों की तुलना अगर 2014 के एनडीटीवी-सीएसडीएस के सर्वे से की जाए तो राहुल गांधी की लोकप्रियता में 13 प्रतिशत का उछाल आया है.

राहुल गांधी की तुलना में पीएम मोदी

अगर 2014 से किए जा रहे सर्वेक्षणों पर नजर डाली जाए तो राहुल गांधी ने लोकप्रियता के मामले में काफी गेन किया है. बावजूद इसके वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में बहुत ज्यादा पीछे हैं. 2014 में राहुल गांधी पीएम पद के लिए 14.4 परसेंट लोगों की पसंद थे. वहीं 2019 में वह 23.2 प्रतिशत लोगों की पसंद बने थे. इसके बाद अब ताजा आंकड़ों में भी 4 फीसद की वृद्धि हुई है.

इस साल 2023 में यह आंकड़ा 27 परसेंट तक पहुंच गया है. बहरहाल प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी अभी भी निर्विवादित रूप से जनता की पहली पसंद बने हुए हैं. नरेंद्र मोदी 2014 में जहां 35.7 परसेंट लोगों की पसंद थे. वहीं 2019 में 46.5 प्रतिशत लोगों की वह पसंद बन चुके थे. सन 2023 में उऩकी लोकप्रियता में कुछ गिरावट आई है. इस बार 43 परसेंट लोगों लोगों ने पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: 'इस बार लड़ाई राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि...', करगिल में राहुल गांधी ने चुनावों को लेकर भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget