एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'इस बार लड़ाई राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि...', करगिल में राहुल गांधी ने चुनावों को लेकर भरी हुंकार

Loksabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी हराएगी. इस बार लड़ाई संस्थाओं को बचाने की होगी.

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत भर में दलितों और मुसलमानों के साथ व्यवहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2024 लोकसभा का चुनाव जीतेगी. इस बार दो राजनीतिक दलों के बीच एक साधारण नहीं बल्कि देश में संस्थानों को नष्ट करने की बीजेपी की नीति के कारण देश और इसकी संस्थाओं को बचाने की लड़ाई होगी. 

करगिल के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस सांसद ने युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार होगी. उन्होंने कहा, ''ऐसा मत सोचिए कि कांग्रेस बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकती, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस 2024 में बीजेपी को हरा देगी.''
 
पिछली बार हार गई होती बीजेपी

बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेल सांसद ने बीजेपी पर मीडिया, संस्थानों, नौकरशाही और न्यायपालिका को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर बराबरी का मौका मिला होता तो बीजेपी पिछला चुनाव भी नहीं जीत पाती.

देशभर में लोगों को बेरोजगार किया जा रहा

राहुल गांधी ने देश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "देश में अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं और यह बीजेपी की राजनीति का हिस्सा है, जिसके खिलाफ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी टक्कर देने के लिए मैदान में है. इन हमलों के पीछे की राजनीती और मकसद देश के लोगों से धन छीन कर उनके अधिकार छीनना है. पूरे देश में लोगो को बेरोगार किया जा रहा है.  

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला

बता दें कि यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित किया गया था. दरअसल, राहुल गांधी इस साल जनवरी में सर्दियों के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने के चलते अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लद्दाख क्षेत्र में नहीं ले जा सके थे.

उन्होंने कहा, " वह देश में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने के लिए शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के हिस्से के रूप में लद्दाख आए हैं. बीजेपी की भारत तोड़ो योजना का मुकाबला करने के लिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी."

संसद में उठाएंगे मुद्दे

कारगिल और लेह के युवाओं की राजनीतिक मांगों पर सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि न तो कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में है और न ही वे लद्दाख में प्रशासन चला रही है, लेकिन हम आपके मुद्दों और समस्याओं को संसद में उठा सकते हैं. राहुल ने कहा, "हम आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और दुनिया को आपके असली मुद्दों से अवगत कराएंगे." गौरतलब है कि कारगिल में 30 सदस्यीय कारगिल पहाड़ी विकास परिषद को चुनने के लिए 10 सितंबर को मतदान होने जा रहा है. यहां कांग्रेसनेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.

बता दें कि, 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया था. यहां अब कोई विधानसभा नहीं है और 2019 के नए परिसीमन अधिनियम के अनुसार यहां केवल एक लोकसभा संसद सीट है. स्थानीय लोग न केवल एक विधान सभा बल्कि दो लोकसभा और राजसभा सीटों की भी मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Election 2023: 'मत सोचिए कि...', राहुल गांधी का BJP पर निशाना, चार राज्यों में जीत का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget