एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में दीदी ममता के गढ़ में BJP के लिए लड़ाई कितनी मुश्किल? आसान भाषा में समझें

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है. बीजेपी के लिए ये अहम होने वाला है, क्योंकि पिछले चुनाव में इन तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

Lok Sabha Elections 2024: नॉर्थ बंगाल की तीन लोकसभा सीटें, जिसमें दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को मतदान होना है.  2019 के लोकसभा चुनाव में तीनों सीट पर BJP ने जीत का परचम लहराया था. इस बार का मुकाबला काफी अलग है यहां की सीटों पर लोकल मुद्दे सामने आ रहे हैं.  

इन सीटों पर चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है. बालुरघाट लोकसभा सीट में बंगाल प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट सुकांत मजूमदार की टक्कर राज्य मंत्री और टीएमसी नेता बिप्लब मित्रा से है. बीजेपी की ओर से राजू बिस्ता दार्जिलिंग से चुनाव लड़ रहे हैं, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं. कांग्रेस ने मुनीश तमांग को मैदान में उतारा है, जिन्हें लोकल हमरो पार्टी का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं टीएमसी ने पूर्व ब्यूरोक्रेट गोपाल लामा को टिकट दिया है. कर्सियांग के एक बीजेपी विधायक बिष्णु पद शर्मा ने इंडिपेंडेट कैंडिडेट के रूप में इलेक्शन लड़ने का निर्णय किया है.

अलग राज्य की मांंग

दार्जिलिंग लोकसभा सीट भगवा पार्टी के लिए सुरक्षित मानी जाती रही है, क्योंकि बीजेपी यहां साल 2009 से ही जीत दर्ज करते हुए आ रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में राजू बिस्ता ने चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से यहां जीत हासिल की थी. यह पहली बार है कि सीपीआई (एम) की ओर से दार्जिलिंग में किसी कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया है. पिछले चार दशकों से दार्जिलिंग की राजनीति अलग गोरखालैंड राज्य की मांग पर चल रही है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वो गोरखाओं के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान संविधान के मुताबिक होगा. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी गोरखाओं का दिखावा कर रही है और वोटरों द्वारा बीजेपी को चुनने के बाद भी दार्जिलिंग के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है.

दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र

चाय बिजनेस में कम उत्पादन और बागानों के बंद होने से लोग परेशान हैं. प्रोडक्शन की बढ़ती लागत, कम उपज और क्लाइमेट चेंज के खतरों ने दार्जिलिंग चाय के लिए परेशानी खड़ा कर रहा है. दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कर्सियांग और तलहटी में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी, सिलीगुड़ी, फांसीदेवा और चोपड़ा शामिल हैं. सिलीगुड़ी गलियारा जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. ये नेपाल और बांग्लादेश के साथ बॉर्डर शेयर करता है. इसके साथ ही भूटान और चीन के बहुत करीब है.

बालुरघाट और रायगंज में कनेक्टिविटी और हेल्थ सर्विस मुख्य चुनावी मुद्दे हैं. बालुरघाट के वर्तमान बीजेपी सांसद मजूमदार बांग्लादेश के बॉर्डर से लगे लोकसभा क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क के सुधार पर जोर दे रहे हैं. रायगंज में लंबे समय से पेंडिंग एम्स की मांग बीजेपी और कांग्रेस ने उठाई है. एम्स को साउथ बंगाल में ट्रांसफर कर दिया गया, क्योंकि टीएमसी सरकार ने रायगंज में जमीन मुहैया न होने की बात की थी.  

रायगंज सीट

रायगंज से टीएमसी के कृष्णा कल्याणी, बीजेपी के कार्तिक पाल और कांग्रेस के कैंडिडेट अली इमरान रमज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले देखने को मिल रहा है. कल्याणी ने 2021 में बीजेपी के टिकट पर रायगंज विधानसभा सीट जीती थी, लेकिन बाद में वह टीएमसी में चले गये. BJP ने रायगंज की मौजूदा सांसद देबाश्री चौधरी की जगह कार्तिक पाल को टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget