एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: उम्रदराज वोटर्स को चुनाव आयोग का तोहफा, घर बैठ कर दे सकेंगे वोट, जानें क्‍या करना होगा 

Lok Sabha Elections 2024:  सीईसी ने कहा कि इस बार पूरे देश में एक स‍िस्‍टम लागू क‍िया जा रहा है जिसके जर‍िए 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजर्ग वोटर्स को फॉर्म 12 डी उपलब्‍ध करवाया जाएगा. 

Lok Sabha Elections 2024: देश में आम चुनाव 2024 का ऐलान कर द‍िया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने शन‍िवार (16 मार्च, 2024) को लोकसभा चुनाव का डेट शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि इस बार देश में पहली बार 85 साल से ज्‍यादा उम्र के वोटरों को घर से ही वोट डालने की सुव‍िधा दी जा रही है. साथ ही 40 फीसदी से ज्‍यादा द‍िव्‍यांगता वाले मतदाताओं को पोस्‍टल बैलेट से वोट करने की सुव‍िधा म‍िल सकेगी. 

मुख्य न‍िर्वाचन आयुक्‍त का कहना है क‍ि इस बार पूरे देश में एक स‍िस्‍टम लागू क‍िया जा रहा है ज‍िसके जर‍िए 85 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स या फ‍िर 40 फीसदी से ज्यादा द‍िव्‍यांगता वाले को बीएलओ के जर‍िए फॉर्म 12 डी उपलब्‍ध करवाया जाएगा.

फॉर्म 12 डी से बता सकते हैं वोट‍िंग का तरीका  

इस फॉर्म के जर‍िये वो अपनी इच्‍छा जाह‍िर कर सकते हैं क‍ि वह क‍िस तरह से वोट‍ करना चाहते हैं. आयोग का कहना है क‍ि अगर इस उम्र के वोटर पोल‍िंग सेंटर पर जाकर वोट करना नहीं चाहते हैं तो उनका वोट घर पर ही रज‍िस्‍टर्ड कर लिया जाएगा. इसके ल‍िए चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचार‍ियों को ट्रेन‍िंग दी गई हैं.  

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों की परिभाषा को बदलने के लिए चुनाव संचालन नियम-1961 में संशोधन किया था. अभी तक 80 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को इस सुविधा का लाभ द‍िया जा रहा था.  

देशभर में कुल वोटर्स की संख्‍या 97 करोड़ 

चुनाव आयोग के मुताब‍िक 10 मार्च, 2024 तक देश में 85 साल से अध‍िक उम्र के 81,87,999 सी‍न‍ियर स‍िट‍िजन वोटर्स हैं और 100 साल से ज्‍यादा उम्र के वोटरों की संख्‍या 2,18,442 हैं. इसके अलावा 48 हजार वोटर ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं. महिला वोटर की संख्‍या 47.1 करोड़ हैं और 19.74 करोड़ युवा वोटर (20-29 उम्र) हैं. 12 राज्‍यों में पुरुषों की तुलना में मह‍िला वोटरों की संख्‍या ज्‍यादा है. देशभर में कुल वोटर्स की संख्‍या 97 करोड़ हैं जोक‍ि इस बार लोकसभा चुनाव में भागीदार बनेंगे.   

543 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में होंगे चुनाव  

न‍िर्वाचन आयोग की ओर से 543 सीटों पर 7 चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है. पहले चरण के चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और अंत‍िम चरण का चुनाव 1 जून को होगा. सभी सीटों के चुनाव पर‍िणाम की घोषणा 4 जून, 2024 को होगी. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: 'संविधान को तानाशाही से बचाने का आखिरी मौका', चुनावी शंखनाद पर बोले मल्‍लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget