एक्सप्लोरर

2024 चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पर कर रही विचार, CWC मीटिंग में हो सकती है चर्चा

कांग्रेस अगले साल होने वाली लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण आयोजित करने की सोच में है. कहा जा रहा है कि ये यात्रा इस बार पुर्वी राज्यों से होकर पश्चिम की ओर की जाएगी.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2.O: लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ एनडीए से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस इस बार इंडिया गठबंधन में शामिल है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे. वहीं कांग्रेस में फिर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे संस्करण को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं. इस बार पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण आयोजित करने को लेकर बात की जा रही है. कहा जा रहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी. हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि यात्रा चुनावी तैयारियों से ध्यान भटका सकती है.

राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ था भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल के आखिरी में 7 सितंबर, 2022 को कन्नियाकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा 12 राज्यों से होकर  जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई, जिसमें 136 दिनों में लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय  की गई. हालांकि, इस यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी के मणिपुर, लद्दाख और दिल्ली के मोटर मैकेनिक के यहां जाने को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया गया.

कांग्रेस हलकों में दूसरी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है, हालांकि इसकी तारीखों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पैदल मार्च के बजाय हाइब्रिड मोड में होगा लेकिन ये कहां से शुरू होगी इसपर अभी भी संशय है. पिछले महीने अगस्त में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संवाददाताओं से इस यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू होगी, जो मेघालय में जाकर समाप्त होगी.

सीडब्ल्यूसी मीटिंग में यात्रा पर हो सकती है चर्चा
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा जा रहा था कि यह 2 अक्टूबर से शुरू की जाएगी, जो गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर पूर्वी राज्य मेघालय में समाप्त होगी. हालांकि, सूत्रों की मानें तो अब भारत जोड़ों यात्रा को 1 दिसंबर से शुरू करने पर विचार की जा रही है. सूत्रों ने यह भी कहा है कि यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए इस पर 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में होने वाली नवगठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक में चर्चा होने की संभावना है.

वही एक नेता का कहना है कि इस यात्रा को असम से शुरू करना चाहिए और गुजरात में समाप्त करना चाहिए. एक दूसरे सूत्रों के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे संस्करण को लेकर कई लोगों की राय है कि यात्रा चुनावी तैयारियों से ध्यान भटका सकती है. 

ये भी पढ़ें- दो महीने बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान और MP में किसकी बन रही सरकार? इस सर्वे में जनता ने कर दिया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget