एक्सप्लोरर

2024 में बीजेपी-JDS के गठबंधन की खबरों पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले- एक साथ आ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की...

Lok Sabha Elections: कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी का जेडीएस के साथ गठबंधन होने की पुष्टि की थी. इस पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया है. 

Congress On JDS-BJP Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (9 सितंबर) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (सेक्युलर) (JDS) 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कर्नाटक में एकसाथ आ सकती हैं, लेकिन वे राज्य में कांग्रेस की संभावनाओं को दबा नहीं पाएंगी.

खरगे ने कहा, "मैंने समाचारपत्रों में पढ़ा है कि उन्होंने हाथ मिला लिया है. मैंने देवगौड़ा (जेडीएस प्रमुख) और नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) की हाथ पकड़े हुए तस्वीरें भी देखी हैं. हो सकता है कि वे एकसाथ आने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन उनका गठबंधन कैसे होगा, दोनों के बीच कितनी सीटों का बंटवारा होगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है. हालांकि इस बात के पर्याप्त संकेत हैं कि दोनों एकसाथ आ सकते हैं."

'60 फीसदी वोट विपक्षी दलों के पास हैं'- खरगे
इस सवाल पर कि क्या यह कांग्रेस को दबाने की योजना है, कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमें कोई दबा नहीं सकता. हम शुरू से ही कर्नाटक में चुनाव का अपने दम पर सामना करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कहा, 'पूरे देश में भी, लगभग 26-28 पार्टियां (विपक्षी समूह इंडिया) चुनाव का सामना करने के लिए एकसाथ आई हैं, क्योंकि 60 फीसदी वोट विपक्षी दलों के पास हैं. यदि 60 फीसदी वोट एकसाथ आते हैं, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ 40 फीसदी वोट होंगे. इसलिए, हमें उम्मीद है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें सफलता मिलेगी.'

'BJP के साथ चर्चा अभी भी प्रारंभिक चरण में'-JDS 
वरिष्ठ बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने शुक्रवार (8 सितंबर) को कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जेडी(एस) के साथ समझौता करेगी, इस घोषणा से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा था कि चुनावी सहमति के तहत, जेडी(एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां कुल 28 निर्वाचन क्षेत्र हैं.

हालांकि, इससे पहले जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी और उनकी पार्टी के लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ने के बारे में चर्चा अभी भी प्रारंभिक चरण में है. बीजेपी ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 सीटें जीती थी, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय उम्मीदवार (मांड्या से एस अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस और जेडी(एस) ने एक-एक सीट जीती थी.

ये भी पढ़ें- 'कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ रही दरार', वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, सीएम सिद्धारमैया पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget