एक्सप्लोरर

हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला ने ऐसा क्या कहा, भड़क गईं एक्ट्रेस, कहा- पीएम मोदी से सीखें सम्मान

Lok Sabha Election: हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी हमारी बहू हैं.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है. वहीं, सुरजेवाला का कहना है कि बीजेपी की आईटी सेल मे उनके भाषण के केवल चुनिंदा हिस्से ही शेयर किए थे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तथ्यों को बिगाड़ना और झूठ फैलाना बीजेपी की आदत है.

इससे पहले हरियाणा महिला पैनल ने सुरजेवाला को 9 अप्रैल को अपने समझ तलब होने को कहा था. सुरजेवाला उस समय बीजेपी के निशाने पर आ गए थे, जब पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया. इस वीडियों में कांग्रेस सांसद को हेमा मालिनी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं.

महिलाओं से घृणा करती है कांग्रेस
मालवीय ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एक घृणित लैंगिक टिप्पणी की है, जो न केवल हेमा मालिनी बल्कि सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है." उन्होंने आगे कहा, "यह राहुल गांधी की कांग्रेस है. यह स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है."

'पीएम से सीखें महिलाओं का सम्मान करना'
हेमा मालिनी ने भी सुरजेवाला के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो नाम वाला होता है, उसी को निशाना बनाया जाता है. वह केवल लोकप्रिय लोगों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि अलोकप्रिय लोगों को निशाना बनाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा. उन्हें पीएम मोदी से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए.

सबक सिखाएंगी महिलाएं- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुरजेवाला पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाएं उन्हें कड़ा सबक सिखाएंगी. सीएम ने कहा, "जब विपक्ष को हेमा मालिनी के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है तो वह अब उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है."

रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई 
अपनी टिप्पणी के लिए आलोचना झेल रहे सुरजेवाला ने बीजेपी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद ने उसी वीडियो से एक और क्लिपिंग साझा की जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की है, वह हमारी बहू हैं.

सुरजेवाला ने कहा, "मेरा इरादा हेमा मालिनी का अपमान करना या किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. इसलिए मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं. बीजेपी महिला विरोधी है, इसलिए वह हर चीज को अपने स्त्री द्वेष के चश्मे से देखती है और आसानी से झूठ फैलाती है."

सुरजेवाला ने कहा, '' बीजेपी के इन प्यादों ने कभी प्रधानमंत्री से यह नहीं पूछा कि उन्होंने सोनिया गांधी को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड क्यों कहा, एक महिला सांसद को 'सूर्पनखा' कहा, एक महिला मुख्यमंत्री को ट्रोल किया, 'कांग्रेस की विधवा' शब्द का इस्तेमाल किया और कांग्रेस नेतृत्व को 'जर्सी गाय' बताया."

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में कुछ भी हो सकता है! NDA-इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर, हैरान कर रहे सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget