एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: ‘मिशन 80’ को पूरा करने के लिए यूपी में ठाकुरों को कैसे मैनेज कर रही है बीजेपी, अमित शाह ने खुद संभाला मोर्च

लोकसभा चुनाव 2024 का कारवां उत्तर प्रदेश में अब अवध और पूर्वांचल की तरफ बढ़ चला है. इसलिए बीजेपी ठाकुर समुदाय को मैनेज करने में जुट गई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के साथ ही उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में अब ये कारवां अवध और पूर्वांचल (avadh and purvanchal) की तरफ बढ़ चला है. इसको लेकर बीजेपी ने भी प्लानिंग शुरू कर दी है और ठाकुर समुदाय (thakur) से बातचीत कर रही है. अवध और पूर्वांचल क्षेत्र में कहीं न कहीं ठाकुर समुदाय के वोटर सियासी तौर पर काफी मजबूत माने जाते हैं.

 पूर्वांचल और अवध की सीट पर ठाकुर समुदाय अहम रोल निभाते हैं, जिसके चलते बीजेपी अब रणनीति को साधने में लग गई है और यूपी की सियासत में पिछले कुछ दिनों में कई बड़े कदम उठाए हैं.

मिशन-80 पर काम कर रही है बीजेपी

देश में 543 लोकसभा सीट हैं और यूपी में सबसे ज्यादा 80 सीट हैं, इस लिहाज किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अहम हो जाता है. 2019 में उत्तर प्रदेश में एनडीए ने 80 में 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार के चुनाव में मिशन-80 (mission 80) का टारगेट यूपी में सेट किया है, लेकिन टिकट बंटवारे के चलते ठाकुर समाज की नाराजगी पार्टी के लिए बढ़ा दी है. चुनावों से पहले बीजेपी के खिलाफ ठाकुर समुदाय लामबंद होता नजर आया था और सहारनपुर के ननौत गांव, मेरठ के कपसेड़ा, गाजियाबाद के धौलाना और नोएडा के जेवर में ठाकुरों की पंचायतें हुईं थी. ऐसे में ठाकुर समाज की नाराजगी ने बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ा दी है. इसलिए बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम करते हुए ठाकुर समुदाय को साधने में जुट गई है.

 

अमित शाह और राजा भैया की मुलाकात

कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक राजा भैया से मुलाकात थी, जिसे ठाकुर समाज की नाराजगी को दूर करने से जोड़कर देखा जा रहा है. राजा भैया यूपी में ठाकुर समुदाय के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं और उनकी पकड़ सिर्फ प्रतापगढ़ सीट पर ही नहीं बल्कि सुल्तानपुर से लेकर अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज और कौशांबी क्षेत्र तक है. राजा भैया 2004 से लेकर 2017 तक सपा के लिए सियासी मददगार साबित होते रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बीजेपी के साथ खड़े नजर आते हैं.

बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सबसे देर में अगर किसी लोकसभा सीट पर टिकट का ऐलान किया है तो वह बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट थी. महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप में फंसे बृजभूषण शरण को उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी कशमकश में फंसी हुई थी, क्योंकि उनका अपना सियासी आधार है. गोंडा और बस्ती मंडल में ठाकुरों के बीच बृजभूषण सिंह की मजबूत पकड़ मानी जाती है. बीजेपी यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण को टिकट देने से हिचकिचा रही थी, लेकिन उसने ठाकुर वोटों के चलते ही बीच का रास्ता निकाला और उनके बेटे को प्रत्याशी बनाया है.

रायबरेली में भी ठाकुर उम्मीदवार

गांधी परिवार के गढ़ और देश की हाई प्रोफाइल माने जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है, जो ठाकुर समाज से आते है. बीजेपी से इस सीट पर कई दावेदार माने जा रहे थे, जिसमें सपा के विधायक मनोज पांडेय का नाम भी चर्चा में था. इसके बावजूद बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ उतारा है. 

सीट निकालने में माहिर हैं ठाकुर उम्मीदवार

 पश्चिमी यूपी में  बीजेपी ने सिर्फ मुरादाबाद सीट से इस बार 14 ठाकुर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि 2019 में 17 ठाकुर प्रत्याशी उतारे थे और 2014 में 21 उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी ने इस बार भले ही कम प्रत्याशी उतारे हों, लेकिन ठाकुरों की आबादी से ज्यादा प्रत्याशी उतारे हैं. यूपी में 7 फीसदी के करीब ठाकुर मतदाता हैं, लेकिन उनके प्रभाव हर बार देखा जाता है और वो सीट निकालने में सफल रहते हैं. सूबे की 80 लोकसभा सीट में से 20 सीट पर ठाकुर समाज का मजबूत दखल है. सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी ठाकुर समुदाय से आते हैं. 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में 63 राजपूत विधायक जीतने में सफल रहे थे जबकि 2022 में 49 ठाकुर विधायक बने. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी की प्लानिंग ठाकुरों को मैनेज करने में इस बार सफल होती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget