एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: चौथे चरण में गिरिराज, कन्हैया, उर्मिला समेत इन VIP कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर

चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. चौथे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. आइए जानते हैं चौथे चरण में कौन-कौन से VIP उम्मीदवार हैं.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में कई वीआईपी कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर लगी है. इनमें गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, उपेंद्र कुशवाहा, मिलिंद देवड़ा, कैन्हया कुमार, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अजय सिहं, नकुलनाथ, श्रीप्रकाश जायसवाल, उर्मिला मातोंडकर, पूनम महाजन और प्रिया दत्त जैसे बड़े नाम हैं. आइए एक नजर डालते हैं चौथे चरण के vip कैंडिडेट्स की लिस्ट पर और वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार

दरभंगा: इस सीट पर महागठबंधन ने दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. राज्य में अब्दुल बारी सिद्दकी बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर जाने जाते हैं. बीजेपी ने सिद्दीकी को टक्कर देने के लिए गोपाल जी ठाकुर को मैदान में उतारा है. बेगूसराय: यह सीट इस चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मैदान में हैं. गिरिराज का मुकाबला करने के लिए महागठबंधन ने तनवीर हसन को उम्मीदवार बनाया है. वहीं सीपीआई की सीट से कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने की वजह से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

उजियारपुर: इस सीट पर बीजेपी ने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय को अपना प्रत्याशी चुना है.नित्यानंद राय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं. वहीं उनका मुकाबला आएलएसपी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से है. दोनो ही अपने-अपने खेमे के मजबूत नेता माने जाते हैं. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

मध्यप्रदेश

सीधी: इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अजय सिंह को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने मौजूदा सांसद रीती पाठक को ही टिकट दिया है. छिंदवाड़ा: इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस को इस सीट पर एक बार उपचुनाव में हार मिली है. राज्य के सीएम कमलनाथ इस सीट पर 9 बार सांसद चुने जाने में कामयाब रहे हैं. इस बार कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के नथ्थन शाह शाह से होगा.

महाराष्ट्र

धुले: इस सीट पर केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे एक बार फिर से किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने भामरे का मुकाबला करने के लिए कुणाल रोढिदास पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है. मुंबई नॉर्थ: इस सीट पर कांग्रेस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट दिया है. उर्मिला का मुकाबला करने के लिए बीजेपी की तरफ से गोपाल शेट्टी मैदान में हैं. मुंबई नॉर्थ सेंट्रल: इस सीट पर दो नेताओं के बीच विरासत की लड़ाई है. कांग्रेस ने जहां इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को टिकट दिया है, तो वहीं बीजेपी ने एक बार फिर अपने दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. 2014 में इस सीट पर पूनम महाजन को जीत मिली थी, जबकि 2009 में प्रिया दत्ता यहां से सांसद चुनी गई थी. मुंबई साउथ: इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मैदान में हैं. 2014 में मिलिंद को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. मिलिंद का मुकाबला शिवसेना के अरविंद सावंत से होगा. मावल: इस सीट से पवार परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है. एनसीपी ने इस सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाया है. पार्थ का मुकबला शिवसेना के श्रीरंग बारडे से होगा. ओडिशा केंद्रापारा: इस सीट पर बीजेपी ने बीजेडी से आए दिग्गज नेता बैजयंत जय पांडा को उम्मीदवार बनाया है. बैजयंत का मुकाबला कांग्रेस के डी नायक और बीजेडी के अनुभव मोहंती से होगा. राजस्थान जोधपुर: इस सीट पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. अशोक गहलोत के बेटे वैभव इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. वैभव का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार गेजेंद्र सिंह शेखावत से होगा.

बाड़मेर: कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने मानवेंद्र के मुकाबले में कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा है. उत्तर प्रदेश उन्नाव: इस सीट पर बीजेपी ने साक्षी महाराज को टिकट दिया है. साक्षी महाराज का मुकाबला कांग्रेस की अनु टंडन और एसपी के अरुण शंकर शुक्ला से होगा. फर्रुखाबाद: इस सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को उम्मीदवार बनाया है. 2014 में सलमान खुर्शीद इस सीट पर जमानत भी नहीं बचा पाए थे. खुर्शीद का मुकाबला बीजेपी के मुकेश राजपूत और बीएसपी के मनोज अग्रवाल से होगा. कन्नौज: इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी और दो बार की सांसद डिंपल यादव एक बार फिर से मैदान में है. डिंपल का मुकाबला सुब्रात पाठक से होगा. कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल एक बार फिर से इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. 2014 में इस सीट से हार चुके जायसवाल का मुकाबला इस बार बीजेपी के सत्यादेव और एसपी के राम कुमार निषाद से होगा. पश्चिम बंगाल बहरामपुर: इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अधिर रंजन चौधरी मैदान में हैं. रंजन चौधरी का मुकाबला टीएमसी की अपूर्बा सरकार और बीजेपी के कृष्णा से होगा. आसनसोल: इस सीट से केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो की किस्मत दांव पर लगी है. बाबुल सुप्रियो का मुकाबला करने के टीएससी ने देव वर्मा को अपना उम्मीदवार बनया है.

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग आज, महाराष्ट्र की 17, यूपी की 13 सीट पर वोटिंग

कमलनाथ का अजीबोगरीब बयान, कहा- क्या BJP नेताओं की पत्नियां जेवर बेचकर चुनाव खर्च उठा रही हैं?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget