एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 61.85% वोटिंग, पिछले छह चरणों की तुलना में सबसे कम

सभी सात चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे 8049 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया. सात चरण के चुनाव में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीट पर मतदान हो चुका है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में केन्द्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ और सात राज्यों की 59 सीटों पर शाम सात बजे तक मत प्रतिशत 61.85 पर पहुंच गया. हालांकि, पिछले छह चरण की तुलना में मतदान का यह सबसे कम प्रतिशत है. उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि तमाम लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के अंदर मतदाता मौजूद होने के कारण मतदान देर शाम जारी था इसलिये मत प्रतिशत के आंकड़ों में बदलाव संभव है. सभी सात चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे 8049 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया. इसका खुलासा आगामी 23 मई को मतगणना के बाद हो सकेगा.

उल्लेखनीय है कि सात चरण के चुनाव में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीट पर मतदान हो चुका है. तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान में गड़बड़ी की आशंका की शिकायतों के मद्देनजर मतदान स्थगित कर दिया गया था. सिन्हा ने बताया कि अभी वेल्लोर सीट पर मतदान की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. पिछले छह चरण के मतदान संबंधी आंकड़ों के मुताबिक पहले दो चरण में मतदान का स्तर सर्वाधिक था. पहले चरण में 69.61 प्रतिशत और दूसरे में 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ.

इसके बाद के प्रत्येक चरण में मत प्रतिशत घटने का सिलसिला सातवें चरण तक जारी रहा. सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण में 68.4 प्रतिशत, चौथे में 65.5 प्रतिशत, पांचवें में 64.16 प्रतिशत और छठे चरण में 64.4 प्रतिशत मतदान हुआ. पिछले छह चरण में शामिल लोकसभा की 483 सीटों पर मतदान का कुल स्तर 67.37 प्रतिशत रहा. यह 2014 के चुनाव में की तुलना में 1.21 प्रतिशत ज्यादा है.

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73.46 प्रतिशत मतदान आयोग के सुविधा एप्लीकेशन के मुताबिक सातवें चरण में शामिल राज्यों के मत प्रतिशत के लिहाज से शाम सात बजे तक पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर सबसे ज्यादा 73.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में मतदान का स्तर कम रहा. शाम सात बजे तक बिहार की आठ सीटों पर 53.36 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान का स्तर 56.93 प्रतिशत रहा.

इस अवधि में मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर 70 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 66.54 प्रतिशत, पंजाब की 13 सीटों पर 60.43 प्रतिशत, झारखंड की तीन सीटों पर 71.06 प्रतिशत, और चंडीगढ़ सीट पर 63.57 प्रतिशत मतदान हुआ.

ABP Exit Poll: लोकसभा चुनाव में राज्यवार किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget